हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Google को टक्कर देगा WhatsApp का फीचर, File Transfer करना होगा और भी आसान

Whatsapp Upcoming Features 2024: क्या आप भी गूगल के Nearby Share फीचर का यूज करते हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है अब ऐसा ही फीचर आपको व्हाट्सएप पर भी मिलेगा।

विज्ञापन

Whatsapp Upcoming Features 2024: व्हाट्सएप के दीवाने आज आपको भारत समेत दुनियाभर में मिल जाएंगे। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर रोल आउट करती रहती है। हाल ही में कंपनी को एक ऐसा फीचर की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया है जो सीधे तौर पर गूगल को टक्कर देगा। जी हां, कंपनी जल्द ही गूगल के Nearby Share जैसा एक  File Transfer फीचर पेश करने की तैयारी कर रही है। जिसके जरिए आप एक क्लिक पर अपने आस पास के लोगों के साथ कुछ भी शेयर कर सकेंगे। WABetaInfo की एक रिपोर्ट में इस फीचर का खुलासा हुआ है।

इस वर्जन में मिल रहा फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर डेवलपिंग फेज में है और सभी यूजर्स के लिए अभी उपलब्ध नहीं है। हालांकि बीटा टेस्टर्स इस फीचर का मजा ले सकते हैं। Google Play Store पर उपलब्ध Android 2.24.2.20 बीटा वर्जन में इस नए फीचर को स्पॉट किया गया है। इसके जरिए आप Nearby Share की तरह किसी को भी फाइल भेज या रिसीव कर सकेंगे।

वीडियो में देखें 20 Amazing WhatsApp New Features

ये भी पढ़ें : Samsung Vs IPhone: दोनों फ्लैगशिप फोन में कौन है असली चैंपियन?

कैसे काम करेगा फीचर?

इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको अपने डिवाइस को सिर्फ शेक करना होगा। इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर ये शेयरिंग फीचर दिखाई देगा। इसके बाद यहां से आप जिसे भी फाइल भेजना चाहते हैं या अपनी प्रोफाइल को भी सेट कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फाइलों को सिक्योर तरह से भेजने के लिए इसमें भी आपको एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड का ऑप्शन मिलेगा।

आ रहा ये फीचर भी  

इसके अलावा कंपनी एक और फीचर पर काम कर रही है जिसके जरिए आप जल्द ही अनजान लोगों से अपना नंबर हाइड कर सकेंगे। प्राइवेसी के लिहाज से देखा जाए तो ये भी एक कमाल का फीचर होने वाला है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसको लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन ऐसा लग रहा है कि कंपनी एक साथ कई फीचर्स को रोल आउट कर सकती है। इसके अलावा हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी ऐप के अंदर एक थीम फीचर भी जल्द पेश कर सकती है।

ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें