अब WhatsApp प्रोफाइल बनेगी और स्टाइलिश, आने वाला है Facebook के जैसा ये नया फीचर

WhatsApp एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसके तहत अब सभी यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर फेसबुक की तरह एक नया अपडेट मिलेगा. पहले यह फीचर केवल WhatsApp Business अकाउंट्स के लिए था. जानें कब लॉन्च होगा और क्या होंगी इसकी प्राइवेसी सेटिंग्स.

जल्द मिलेगा WhatsApp पर नया अपडेट.

जल्द मिलेगा WhatsApp पर नया अपडेट. (Photo-unsplash)

विज्ञापन

WhatsApp Cover Photo Feature: सोशल मीडिया प्रोफाइल को पर्सनल टच देना अब हर किसी के लिए जरूरी बन गया है. जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम या लिंक्डइन पर यूजर्स अपनी प्रोफाइल को कवर फोटो से सजाते हैं, वैसे ही अब व्हाट्सऐप भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. अब तक यह फीचर सिर्फ WhatsApp Business अकाउंट्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.

नया कवर फोटो फीचर अपडेट

फीचर ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, व्हाट्सऐप एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है जिसमें यूजर्स अपने प्रोफाइल पर खुद की कवर फोटो लगा सकेंगे. यह कवर फोटो आपके प्रोफाइल पेज के सबसे ऊपर दिखाई देगी, ठीक वैसे ही जैसे फेसबुक या लिंक्डइन पर दिखती है. यूजर्स इस फोटो को अपनी प्रोफाइल सेटिंग्स से अपलोड कर पाएंगे, जिससे प्रोफाइल और भी आकर्षक दिखेगी.

Advertisment
इमेज सोर्स- WABetaInfo

प्राइवेसी सेटिंग्स पर रहेगा पूरा कंट्रोल

व्हाट्सऐप इस फीचर के साथ नई प्राइवेसी सेटिंग्स भी लाने की तैयारी में है. यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि उनकी कवर फोटो कौन देख सकता है. इसके तीन विकल्प होंगे- Everyone (सभी के लिए), My Contacts (सिर्फ सेव कॉन्टैक्ट्स के लिए) और Nobody (किसी के लिए नहीं). यानी, आपकी प्राइवेसी पूरी तरह आपके हाथ में होगी, जैसा कि स्टेटस और प्रोफाइल फोटो में पहले से मौजूद है.

यूजर्स को कब मिलेगा यह फीचर 

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 2.25.32.2 में डेवलपमेंट स्टेज पर है और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए टेस्टिंग के दौरान रोल आउट हो रहा है. हालांकि, अभी तक यह बीटा टेस्टर्स के लिए भी पूरी तरह उपलब्ध नहीं है. माना जा रहा है कि आने वाले अपडेट्स में यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा.

व्हाट्सऐप का पर्सनलाइजेशन

यह कदम इस बात का संकेत है कि व्हाट्सऐप अब अपनी ऐप को और ज्यादा पर्सनलाइज करने की दिशा में काम कर रहा है. पहले जहां बिजनेस अकाउंट्स को यह फीचर दिया गया था, अब कंपनी चाहती है कि हर यूजर अपनी प्रोफाइल को यूनिक बना सके. आने वाले समय में व्हाट्सऐप का इंटरफेस और प्रोफाइल अनुभव पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव और कस्टमाइजेबल हो सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ