हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WhatsApp से भी हो सकता हैं बैंक अकाउंट खाली, न करें ये गलती; जानें हैकर्स से बचने के टिप्स

WhatsApp Tips: प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सप्प का आप भी इस्तेमाल करते हैं तो जरा संभलकर करें, वरना बैंक खाता तक खाली हो सकता है। आइए जानते हैं कि WhatsApp के जरिए कैसे बैंक खाता खाली हो सकता है और कैसे हैकर्स से बच सकते हैं।

विज्ञापन
Image Credit- News 24

WhatsApp Tips: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सप्प का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। इसका इस्तेमाल एक दूसरे से बात करने से लेकर फोटो-वीडियो शेयरिंग करने तक के लिए किया जाता है। ऐसे में हैकर्स की कोशिश रहती है कि वो लोगों के डेटा को चोरी करने के लिए ऐप को अपना जरिया बनाएं, लेकिन इससे यूजर्स को बचाए रखने के लिए प्लेटफॉर्म पर सिक्योरिटी और प्राइवेसी जैसे अपग्रेड भी मिलते हैं। ऐसे फीचर्स मिलते हैं जिसके जरिए यूजर्स अपनी चैट को सुरक्षित रख सकते हैं, लेकिन अगर थोड़ी सी भी लापरवाही करेंगे तो समस्या बढ़ सकती है। आपके बैंक खाते को खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और कौन से काम करने से हैकर्स से बचाव हो सकता है।

फोटो-वीडियो शेयरिंग से भी है खतरा

दरअसल, व्हाट्सप्प से लोगों के फोन तक पहुंचने के लिए हैकर्स द्वारा फोटो और वीडियो का सहारा लिया जा रहा है। एक क्लिक से यूजर्स का डेटा हैकर्स तक पहुंच सकता है। हालांकि, व्हाट्सप्प की सेटिंग में एक ऑप्शन को बंद करने पर साइबर अटैक के खतरे को कम कर सकते हैं और अपने फोन के डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

बंद करें ये ऑप्शन

  1. WhatsApp ऐप को ओपन करें।
  2. स्क्रीन के ऊपर दिख रहे तीन डॉट्स (⋮) पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद सेटिंग्स ऑप्शन को चुन लें।
  4. चैट्स सेक्शन पर क्लिक करें।
  5. यहां मीडिया विजिबिलिटी टॉगल ऑप्शन होगा, उसे ऑफ करें।

न करें ये गलतियां

कुछ गलतियों को करने से हैकर्स द्वारा फोन हैक हो सकता है। अगर WhatsApp पर आए लिंक, फोटो आदि पर क्लिक करते हैं तो इससे साइबर अपराधी आपको शिकार बना सकते हैं। एक नया तरह का फोटो स्कैम है जिससे यूजर्स के बैंक अकाउंट तक हैक हो रहे हैं। इसलिए अगर अनजान नंबर से कोई फोटो आती है तो उस पर क्लिक न करें। इसके अलावा किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। ज्यादातर हैकर्स लिंक के जरिए फोन हैक करने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

हैकर्स से बचने के लिए करें ये काम 

  1. WhatsApp पर ऑटो-डाउनलोड मीडिया ऑप्शन को ऑफ कर दें।
  2. समय-समय पर ऐप को अपडेट करें। साथ ही फोन को भी अपडेट जरूर करें।
  3. ऐप में सिक्यूरिटी फीचर और प्राइवेसी फीचर्स का भी जरूर इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें- WhatsApp Chats लीक होने का रहता है डर? तो App के इन फीचर से रखें पर्सनल चैट सुरक्षित

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola