WhatsApp Tips and Tricks: किसी ने मैसेज भेजने के बाद कर दिया Delete? इस ट्रिक से कर सकेंगे Read

WhatsApp Tips and Tricks: आप भी व्हाट्सऐप के डिलीट मैसेज को पढ़ना चाहते हैं, तो इस ट्रिक की मदद से Delete for Everyone के बाद भी आप मैसेज देख सकते हैं।

WhatsApp Tips and Tricks

व्हाट्सएप मैसेज टिप्स और ट्रिक

WhatsApp Tips and Tricks: इसमें कोई दोराय नहीं है कि व्हाट्सऐप का “डिलीट फॉर एवरीवन” फीचर, एक अच्छा प्राइवेसी फीचर है, क्योंकि ये उस वक्त काम का साबित होता है जब गलती से किसी ऐसे व्यक्ति को मैसेज चला जाए जिसे हम भेजना नहीं चाहते थे। हालांकि, ये फीचर उस वक्त अच्छा नहीं लगता जब हमें Delete for Everyone लिखा शो हो तो है यानी की सामने वाले यूजर ने मैसेज भेजकर डिलीट कर दिया होता है। ऐसी स्थिति में गुस्सा आता है या फिर जानने की इच्छा रहती है कि आखिर क्या भेजा जो सामने वाले ने डिलीट कर दिया।

विज्ञापन

अगर आप भी Delete for Everyone मैसेज को देखकर इसे पढ़ने का जुगाड़ ढूंढ़ते हैं तो इसके लिए एक ट्रिक है जिसे आप भी अपना सकते हैं। जी हां, आप भी व्हाट्सऐप चैट से डिलीट फॉर एवरीवन मैसेज को पढ़ सकते हैं, आइए इसके लिए कौन सी व्हाट्सऐप ट्रिक है? जान लेते हैं।

विज्ञापन

ऐसे देख सकेंगे व्हाट्सऐप डिलीट मैसेज

डिलीट फॉर एवरीवन मैसेज को पढ़ने की उत्सुकता अगर आपके भी मन में है तो इसके लिए कुछ खास करने की जरूरत नहीं है बस अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर क्रोम ओपन करें। इसके बाद WA Web Plus Extension सर्च करें और फिर इसे डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन

इसके बाद ऊपर दिख रहे Icon पर क्लिक करें। इसके बाद कई सारे ऑप्शन होंगे, जिनमें से एक Restore Delete Messages होगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद WhatsApp ओपन करें।

read deleted whatsapp messages

विज्ञापन

WhatsApp ओपन करने के बाद आप वो मैसेज पढ़ सकेंगे जिसे डिलीट फॉर एवरीवन कर दिया गया है। इसमें आपको दिस मैसेज वास डिलीटेड के साथ हटा दिया गया मैसेज शो हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ