WhatsApp Tips and Tricks: दुनियाभर में व्हाट्सएप का काफी इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए कई खास फीचर्स भी पेश करती रहती है जिससे उनके लिए व्हाट्सएप (WhatsApp) चलाना मजेदार हो सकेगा। फीचर्स की लिस्ट में एक फीचर डिलेट फॉर एवरिवन (WhatsApp Delete for Everyone) का भी उपलब्ध है। ये खासतौर पर तब काम आ सकता है जब आप गलती से कोई मैसेज भेज देते हैं और चाहते हैं कि सामने वाला उसे पढ़ ना सके।
अभी पढ़ें – Apple iPhone 14 लॉन्च होते ही आईफोन 13,12,11 की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए कितने घटे दाम
हालांकि, इस फीचर के आने से कई यूजर्स को फायदा भी हुआ तो कई यूजर इससे परेशान भी है। अगर आपके पास कोई मैसेज भेजता है और फिर उसे डिलीट कर देता है तो शायद आपको भी ये चिंता सताती होगी कि आखिरी मैसेज में क्या लिखा था? अगर हां, तो आज हम आपके लिए एक व्हाट्सएप की ऐसी ट्रिक (WhatsApp Tips and Tricks) लेकर आए हैं जिससे सामने वाले के मैसेज डिलीट (WhatsApp Delete Message Read Trick) करने के बाद भी आप पढ़ सकेंगे। आइए जानते हैं।
डिलीट होने के बाद भी ऐसे पढ़ें मैसेज
व्हाट्सएप पर अगर किसी ने आपको मैसेज भेजा है और फिर उसे डिलीट कर दिया है तो इसे पढ़ने के लिए नोटिफिकेशन फीचर (how to read deleted whatsapp messages without any app) आपके काम आ सकता है। ज्यादातर सभी स्मार्टफोन में नोटिफिकेशन हिस्ट्री (Notification History) का फीचर होता है जिसमें फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन्स रिकॉर्ड हो सकते है। इसी की मदद से आप व्हाट्सएप के डिलीट मैसेज को भी पढ़ सकते हैं।
अभी पढ़ें – Apple iPhone 14 लॉन्च होते ही डिस्काउंट की बहार, यहां से करें बुक
व्हाट्सएप डिलीट मैसेज पढ़ने के लिए फॉलो करें ये स्टैप्स
- व्हाट्सएप डिलीट मैसेज पढ़ने के लिए फोन टिफिकेशन हिस्ट्री ऑप्शन ऑन होना चाहिए।
- इसके लिए फोन की सैटिंग में Notifications & Status Bar को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद More Settings पर क्लिक कर Notification History पर टैप करें।
- Notification History ऑन करने के बाद आपके फोन में नोटिफिकेशन हिस्ट्री सेव होने लगेगी।
- इसके बाद आप अपने फोन पर व्हाट्सएप डिलीट मैसेज को भी पढ़ सकेंगे।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
OnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
42 mins agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 hr agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
3 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
21 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines