Apple iPhone 14 लॉन्च होते ही डिस्काउंट की बहार, यहां से करें बुक
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple iPhone 14 Price Discount and Offers: एप्पल आईफोन 14 कई बाजारों में पेश कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपये रखी गई है। आईफोन 14 सीरीज में चार मॉडल जोड़े गए हैं। इनमें आईफोन 14 (iPhone 14), आईफोन 14 प्लस (iPhone 14 Plus), आईफोन 14 प्रो (iPhone 14 Pro) और आईफोन 14 प्रो मैक्स (iPhone 14 Pro Max) शामिल है। चारों मॉडल की कीमत और वैरिएंट्स अलग-अलग हैं।
पिछले सीरीज आईफोन 13 की तुलना में आईफोन 14 सीरीज की कीमत ज्यादा बढ़तरी नहीं की गई है, लेकिन आम लोगों के लिए ये कीमत भी कम नहीं है। हालांकि, अगर आप आईफोन 14 खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आप इस पर मिल रहे डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। 80 हजार रुपये वाले आईफोन 14 पर कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है जिससे ग्राहक सस्ते में आईफोन 14 खरीद सकते हैं। आइए इस पर मिल रहे ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
आईफोन 14 सीरीज में शामिल आईफोन 14 की बिक्री 16 सितंबर, 2022 से शुरू है। वहीं, आईफोन 14 प्लस की सेल 7 अक्ट्बर से शुरू होगी। हालांकि, फोन की प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स में की बिक्री भी 16 सितंबर से शुरू है।
एप्पल अपने प्रोडक्ट्स पर 6,000 रुपये तक का 5 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। ये ऑफर 54,900 रुपये से अधिक खरीदारी पर अप्लाई है। Apple की आधिकारिक वेबसाइट Apple.com से खरीदने पर छूट का फायदा मिल सकता है। ये ऑफर आईफोन 14 लाइनअप पर भी लागू है।
कंपनी की वेबसाइस से iPhone 14 लाइन खरीदा जा सकता है। इसके लिए ग्राहक को 3 या 6 महीने तक कुछ पेमेंट नहीं करनी पड़ सकती है। दरअसल, ट्रेड-इन के माध्यम से आईफोन 14/14 प्लस / 14 प्रो / 14 प्रो मैक्स खरीदने वालों को 2,200 रुपये से 58,730 रुपये तक का क्रेडिट दिया जा रहा है। आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स की खरीदारी पर ग्राहक को नए सब्सक्रिप्शन के साथ 3 माह का ऐप्पल आर्केड मिलेगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: