WhatsApp Chats कभी नहीं होंगी Leak, अपनाएं ये 3 टिप्स

WhatsApp Tips and Tricks : अगर आपके मन में भी व्हाट्सएप पर चैट लीक होने का डर बना रहता है तो आज हम आपके लिए 3 कमाल की टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें फॉलो करके आप चैट को और भी ज्यादा सिक्योर बना सकते हैं।

WhatsApp Tips and Tricks
विज्ञापन

WhatsApp Tips and Tricks: व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में करोड़ों लोग कर रहे हैं। यह एक फ्री, मल्टिफंक्शनल और मल्टीप्लेटफॉर्म मैसेजिंग एप्लिकेशन है जो यूजर्स को अन्य यूजर्स के साथ फ्री में टेक्स्ट, फोटो, वीडियो आदि सेंड करने की सुविधा देता है। चूंकि एप्लिकेशन को बहुत से लोग यूज करते हैं, ऐसे में प्लेटफॉर्म पर हर किसी को अपनी चैट लीक होने का डर बना रहता है। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि कहीं आपकी चैट लीक न हो जाए तो आप कुछ टिप्स को फॉलो करके अपनी चैट को डबल सिक्योर कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

डिसअपीयरिंग मैसेज

अगर आपको ऐसा लगता है कि आपकी चैट लीक हो सकती है तो आप डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर का यूज कर सकते हैं। इस फीचर को ऑन करने के बाद एक टाइम लिमिट के अंदर आपकी चैट खुद डिलीट हो जाएगी। यूजर्स को इस फीचर में 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन का टाइम सेट करने की सुविधा मिलती है। एक बार सेलेक्ट किया गया टाइम पूरा होने के बाद चैट अपने आप गायब हो जाएगी। यह फीचर सभी मल्टीमीडिया फाइल्स पर भी काम करता है।

Advertisment

चैट लॉक फीचर करें ऑन

यह फीचर चैट को सिक्योर करने का एक और जबरदस्त तरीका है। अगर यूजर्स को लगता है कि उनके डिवाइस तक कोई Unauthorized तरीके से पहुंच सकता है तो वे किसी खास चैट को लॉक कर सकते हैं। यह फीचर का यूज करके आप सेंसिटिव और प्राइवेट चैट को सिक्योर कर सकते हैं। इस फीचर को ऑन करने के लिए यूजर्स को एक खास चैट को सेलेक्ट करना होगा और उसमें ‘लॉक चैट’ का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद चैट लॉक हो जाएगी और कोई भी इसे एक्सेस नहीं कर पाएगा।

क्लाउड बैकअप एन्क्रिप्ट करें ऑन

हम से से बहुत से लोग आज भी जब स्मार्टफोन स्विच करते हैं तो क्लाउड पर नॉर्मल चैट का बैकअप बना लेते हैं लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है। ऐसे में आपकी चैट लीक होने का खतरा बढ़ सकता है। कंपनी ने हाल ही में ऐप पर चैट बैकअप के लिए बैकअप एन्क्रिप्ट का ऑप्शन ऐड किया था। जिससे आपकी क्लाउड पर मौजूद चैट्स भी सिक्योर हो जाती हैं। इसलिए बैकअप लेते समय जरूर इस फीचर का यूज करें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ