अगर आपका बच्चा WhatsApp इस्तेमाल करता है और आपको उसकी प्राइवेसी के साथ-साथ ऑनलाइन सेफ्टी की भी चिंता रहती है, तो Meta ने आपके लिए एक नया फीचर पेश किया है. WhatsApp ने Teen Accounts के लिए नए Parental Controls दिए हैं. इसकी मदद से माता-पिता बच्चे की WhatsApp प्रोफाइल, ग्रुप, स्टेटस और चैनल से जुड़ी कुछ जरूरी सेटिंग्स को अपने हिसाब से कंट्रोल कर सकेंगे. हालांकि, इस पूरे फीचर में बच्चे की Personal Chats और Calls की प्राइवेसी पहले की तरह बनी रहेगी.
30 सितंबर को WhatsApp ने किया ऐलान
WhatsApp ने 30 सितंबर 2026 को Teen Accounts के लिए नए Parental Controls की घोषणा की है. कंपनी के मुताबिक, इन Controls को माता-पिता और Teens मिलकर सेट कर सकते हैं. ये फीचर्स ऑप्शनल हैं, यानी हर परिवार अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें इस्तेमाल कर सकता है. जरूरत पड़ने पर पैरेंट्स बाद में इन सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं या Parental Controls को पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं.
प्रोफाइल फोटो से लेकर ग्रुप तक पर कंट्रोल
नए फीचर के जरिए माता-पिता यह तय कर सकेंगे कि उनके बच्चे की प्रोफाइल फोटो कौन देख सकता है. इसके अलावा यह भी तय किया जा सकेगा कि बच्चे को कौन WhatsApp Group में जोड़ सकता है. Status और Channels को लेकर भी पैरेंट्स के पास कुछ कंट्रोल होंगे. इसका मकसद बच्चे के WhatsApp इस्तेमाल को पूरी तरह रोकना नहीं, बल्कि कुछ जरूरी Privacy और Safety Settings को मैनेज करना है.
Meta AI के लिए भी मिलेगा विकल्प
WhatsApp ने Meta AI को लेकर भी पैरेंट्स को कंट्रोल दिया है. माता-पिता Teen के लिए सामान्य 13+ सेटिंग चुन सकते हैं. इसके अलावा ज्यादा लिमिटेड कॉन्टैक्ट वाला ऑप्शन भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी पैरेंट्स अपनी जरूरत के हिसाब से यह तय कर सकेंगे कि बच्चा Meta AI को किस तरह इस्तेमाल करे.
नया Group Join करने पर मिल सकता है Alert
WhatsApp के नए पैरेंटल कंट्रोल में ग्रुप एक्टिविटी अलर्ट भी दिए गए हैं. अगर टीन किसी नए WhatsApp ग्रुप में शामिल होता है या किसी ग्रुप से बाहर निकलता है तो पैरेंट्स को इसका अलर्ट मिल सकता है. इसके अलावा अगर किसी ऐसे ग्रुप में मेंबर्स की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिसमें टीन पहले से मौजूद है तो भी पैरेट्स को एक्टिविटी अलर्ट मिल सकता है.
Status को लेकर भी पैरेंट्स कर सकेंगे फैसला
बच्चे WhatsApp पर किन लोगों के स्टेटस अपडेट्स देख सकते हैं और बच्चो का अपना स्टेटस कौन देख सकता है, इसे लेकर भी पैरेंट्स के पास कंट्रोल होगा. इससे माता-पिता बच्चे के WhatsApp स्टेट की प्राइवेसी को अपनी जरूरत के हिसाब से सीमित कर सकेंगे.
Channels पर भी रहेगा कंट्रोल
WhatsApp Channels के लिए भी कुछ Parental Controls दिए गए हैं. यानी माता-पिता बच्चे का WhatsApp पूरी तरह बंद किए बिना Channels और उनसे जुड़ी कुछ Privacy तथा Content Settings को सीमित कर सकेंगे. इससे बच्चे के WhatsApp इस्तेमाल पर जरूरी सीमाएं लगाई जा सकती हैं, जबकि बाकी इस्तेमाल जारी रह सकता है.
Parent-set PIN से लॉक रहेंगी सेटिंग्स
पैरेंटल कंट्रोल को सुरक्षित रखने के लिए Parent-set PIN का इस्तेमाल होगा. अगर टीन ऐसी किसी सेटिंग्स को बदलने की कोशिश करता है जिसे पैरेंट ने लॉक किया है, तो उसे माता-पिता का पिन डालना पडे़गा. इससे Teen पैरेंट्स की तय की गई Restrictions को आसानी से हटा नहीं पाएगा. हालांकि, माता-पिता जब चाहें इन Settings को बदल सकते हैं या Parental Controls को बंद कर सकते हैं.
Personal Chats और Calls नहीं देख पाएंगे पैरेंट्स
नए Parental Controls की सबसे अहम बात यह है कि माता-पिता को बच्चे की Personal Chats और Calls देखने का कोई ऑप्शन नहीं मिलेगा. यानी पैरेंट्स कुछ Account, Group, Status, Channel और Privacy Settings को कंट्रोल कर सकेंगे, लेकिन बच्चे की निजी बातचीत और Calls उनकी नजर में नहीं आएंगी. इस तरह फीचर का फोकस बच्चे की हर बातचीत पर नजर रखने के बजाय जरूरी Safety और Privacy Settings को मैनेज करने पर है.
ये भी पढ़ें-WhatsApp चलाते हैं तो भूलकर भी न करें ये काम, बैन हो सकता है आपका अकाउंट, जानें कंपनी रूल्स
संबंधित खबरें
80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
53 mins agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 hr agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
3 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- WhatsApp
First published on:
Know More: Editorial Guidelines