WhatsApp ने पुराने Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव किया है. 8 सिंतबर 2026 से WhatsApp ने Android के पुराने वर्जन पर चलले वाले कुछ फोन का सपोर्ट नहीं मिलेगा. अब Android 5.0 और Android 5.1 पर चलने वाले स्मार्टफोन में WhatsApp का सपोर्ट नहीं मिलेगा. हालांकि अगर आपके फोन में Android 6.0 या इससे नया वर्जन है तो इस बदलाव का आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा. ऐसे में अगर आप पुराना Android फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बार अपने फोन का Android वर्जन जरूर चेक कर लें.
8 सितंबर से क्या बदला?
WhatsApp ने 8 सितंबर से Android 6.0 या इसके बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम को न्यूनतम जरूरत बना दिया है. इसका मतलब है कि Android 5.0 और Android 5.1 पर चलने वाले स्मार्टफोन अब WhatsApp के सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट से बाहर हो गए हैं. पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन में नए फीचर्स और जरूरी सिक्योरिटी अपडेट्स को सपोर्ट करने की क्षमता कम होती है. इसी वजह से WhatsApp समय-समय पर पुराने Android और iOS वर्जन के लिए अपना सपोर्ट खत्म करता रहता है.
किन फोन पर नहीं मिलेगा WhatsApp का सपोर्ट?
इस बदलाव में किसी खास स्मार्टफोन मॉडल का नाम नहीं है. ये मुख्य रूप से ऑपरेटिंग सिस्टम के वर्जन पर निर्भर करता है. अगर आपका Android फोन अभी भी Android 5.0 या Android 5.1 पर चल रहा है और उसे Android 6.0 या उससे नए वर्जन में अपडेट करने का विकल्प नहीं है, तो WhatsApp का इस्तेमाल प्रभावित हो सकता है. वहीं, Android 6.0, Android 7, Android 8 या इसके बाद के वर्जन पर चलने वाले फोन इस बदलाव से प्रभावित नहीं होंगे.
ऐसे चेक करें आपके फोन में कौन सा Android वर्जन है
अपने स्मार्टफोन में Android वर्जन चेक करना काफी आसान है. इसके लिए फोन की Settings खोलें और About Phone या About सेक्शन में जाएं. यहां आपको Android Version का ऑप्शन दिखाई देगा. अलग-अलग कंपनियों के फोन में इस सेटिंग का नाम या लोकेशन थोड़ी अलग हो सकती है. अगर यहां Android 6.0 या इससे नया वर्जन दिखाई दे रहा है तो आपको WhatsApp के इस बदलाव को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है.
Android 5.0 या 5.1 है तो क्या करें?
अगर आपके फोन में Android 5.0 या 5.1 है, तो सबसे पहले यह चेक करें कि फोन के लिए कोई नया सिस्टम अपडेट उपलब्ध है या नहीं. इसके लिए Settings > Software Update/System Update में जाकर अपडेट चेक किया जा सकता है.
अगर फोन को Android 6.0 या उससे नए वर्जन का अपडेट मिल जाता है, तो उसे इंस्टॉल करने के बाद WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है. लेकिन अगर फोन निर्माता की तरफ से कोई नया Android अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए नया स्मार्टफोन लेना पड़ सकता है.
iPhone यूजर्स के लिए भी बदलेगा नियम
WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम खत्म करने की जानकारी दी है. 30 नवंबर 2026 से iOS 15.5 से पुराने वर्जन पर चलने वाले iPhone में WhatsApp का सपोर्ट नहीं मिलेगा. इसलिए iPhone यूजर्स भी अपने फोन का iOS वर्जन चेक कर लें. अगर आपका iPhone iOS 15.5 या इससे नए वर्जन पर चल रहा है, तो फिलहाल इस बदलाव का असर नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर आ रहा बड़ा अपडेट! अब बिना अकाउंट वाले भी कर सकेंगे कॉल, ऐसे काम करेगा नया फीचर
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines