TrendingiranDonald Trump

---विज्ञापन---

पैसे खर्च कर चलाना पड़ेगा WhatsApp! प्रीमियम सर्विस में मिलेंगे ये 5 बड़े फीचर्स

WhatsApp अब सिर्फ फ्री ऐप नहीं रहेगा. Meta ने कन्फर्म कर दिया है कि जल्द ही WhatsApp में सब्सक्रिप्शन मॉडल आएगा. जिसमें बिना विज्ञापन और एक्स्ट्रा फीचर्स के लिए यूजर्स को पैसे देने पड़ सकते हैं. जानिए प्रीमियम WhatsApp में क्या खास मिलने वाला है और क्या आपको इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना चाहिए.

जल्द आएगा WhatsApp का सब्सक्रिप्शन मॉडल.

WhatsApp Subscription: अब तक मुफ्त में इस्तेमाल होने वाला WhatsApp जल्द ही यूजर्स से पैसे भी वसूल सकता है. Meta ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि WhatsApp पर सब्सक्रिप्शन फीचर लाने की तैयारी चल रही है. हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आम यूजर्स के लिए ऐप पूरी तरह बंद नहीं होगा. लेकिन जो लोग ज्यादा फीचर्स और बिना विज्ञापन वाला अनुभव चाहते हैं, उन्हें प्रीमियम सर्विस के लिए जेब ढीली करनी पड़ सकती है.

WhatsApp में क्यों आ रहा है सब्सक्रिप्शन मॉडल

Meta अब WhatsApp को कमाई का बड़ा जरिया बनाना चाहता है. इसी वजह से कंपनी एक नया सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल काफी हद तक YouTube जैसा होगा, जहां फ्री यूजर्स भी ऐप इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन एक्स्ट्रा सुविधाएं सिर्फ पैसे देने वालों को मिलेंगी.

---विज्ञापन---

फ्री यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

---विज्ञापन---

अगर आप सोच रहे हैं कि WhatsApp चलाने के लिए अब हर हाल में पैसे देने होंगे, तो ऐसा नहीं है. चैटिंग, कॉलिंग और बेसिक फीचर्स पहले की तरह मुफ्त रहेंगे. बिना सब्सक्रिप्शन भी यूजर्स WhatsApp का इस्तेमाल कर पाएंगे, लेकिन कुछ खास सुविधाएं उनके लिए बंद रहेंगी.

प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

Tech Crunch की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp अपने प्रीमियम यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स देगा. इसमें स्टेटस टैब में विज्ञापन न दिखना सबसे बड़ा फायदा होगा. इसके अलावा खास स्टीकर्स, नए ऐप थीम, तीन से ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा, ऐप आइकन बदलने का ऑप्शन और अलग-अलग नोटिफिकेशन रिंगटोन भी मिल सकती हैं. आने वाले समय में इसमें और फीचर्स जुड़ सकते हैं.

Photo Credit- WABetaInfo

क्या चैट करने के लिए भी देने होंगे पैसे

इस सवाल ने सबसे ज्यादा लोगों को परेशान किया है. लेकिन साफ कर दें कि WhatsApp चैट करने के लिए कोई फीस नहीं लेगा. पैसे सिर्फ उन यूजर्स से लिए जाएंगे जो बिना विज्ञापन और एक्स्ट्रा फीचर्स वाला अनुभव चाहते हैं. यानी बातचीत और मैसेजिंग पूरी तरह मुफ्त रहेगी.

WhatsApp सब्सक्रिप्शन लेना फायदेमंद होगा या नहीं

फिलहाल WhatsApp सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है या नहीं, इसका फैसला करना जल्दबाजी होगी. जब तक कंपनी इसकी कीमत और पूरे फीचर लिस्ट का खुलासा नहीं करती, तब तक इंतजार करना ही बेहतर है. अभी की जानकारी के हिसाब से आम यूजर्स के लिए फ्री WhatsApp ही काफी रहेगा, क्योंकि हर किसी को ज्यादा चैट पिन करने या खास थीम की जरूरत नहीं होती.

WhatsApp सब्सक्रिप्शन कब होगा लॉन्च

Meta ने अभी सिर्फ इतना बताया है कि वह WhatsApp के सब्सक्रिप्शन मॉडल पर काम कर रही है. इसके संकेत WhatsApp के बीटा वर्जन 2.26.3.9 के कोड में भी मिले हैं. हालांकि कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फीचर जल्द ही यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है.

कुल मिलाकर, WhatsApp का सब्सक्रिप्शन मॉडल उन लोगों के लिए होगा जो ज्यादा सुविधाएं और बिना विज्ञापन वाला अनुभव चाहते हैं, जबकि आम यूजर्स पहले की तरह मुफ्त में चैटिंग करते रह सकेंगे.

ये भी पढ़ें- UPI को लेकर बड़ा अपडेट, विदेश जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा, अब दुनिया भर में आसानी से होगा पेमेंट!


Topics:

---विज्ञापन---