WhatsApp Status: दुनिभर में प्रसिद्ध मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने यूजर्स को शानदार अनुभव देने के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। इस बार कंपनी ने कई कमाल के फीचर्स का ऐलान किया है जिनमें वॉइस स्टेटस और स्टेटस रिएक्शन्स फीचर भी शामिल है। इन स्टेटस फीचर्स के जरिए यूजर्स के लिए अब स्टेटस अपडेट करने मजा दुगना हो सकेगा।
आगामी हफ्तों में सभी के लिए होगा उपलब्ध
वॉइस स्टेटस (WhatsApp Voice Status) और स्टेटस रिएक्शन्स फीचर (Status Reaction Feature) को पेश करते हुए कंपनी ने कहा कि इसकी शुरुआत विश्व स्तर पर यूजर्स के लिए शुरू हो गई है और आगामी सप्ताहों में इस फीचर को सभी के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। आइए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –OnePlus TV 65 Q2 Pro का भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, उपलब्धता और खासियत
WhatsApp Status Feature
- व्हाट्सएप के वॉइस स्टेटस फीचर को जल्द ही सभी यूजर्स के लिए शुरू कर दिया जाएगा। बात करें खासियत की तो वॉइस स्टेटस फीचर के तहत व्हाट्सएप स्टेटस पर यूजर्स 30 सेकंड तक वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करने के शेयर कर सकेंगे।
- स्टेटस रिएक्शन्स फीचर की बात करें तो इसके जरिए यूजर्स रिएक्शन्स को अपने दोस्तों और करीबी कॉन्टैक्ट्स को इंस्टेंट स्टेटस अपडेट करने की सुविधा देता है। इसके अलावा यूजर्स के लिए स्टेटस अपडेट करना आसान बनाता है।
8 इमोजी यूज करने का मौका
व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स को 8 इमोजी का यूज करते हुए जवाब देने का मौका दिया है। ऐसे में यूजर्स के लिए इमोजी के जरिए टैक्स्ट, स्टिकर, वॉइस मैसेज और बहुत कुछ के लिए जवाब देने की अनुमति मिलेगी।
इन फीचर्स को भी किया लॉन्च
व्हाट्सएप ने स्टेटस प्रोफाइल रिंग्स फॉर न्यू अपडेट्स, प्राइवेट ऑडियंस सेलेक्टर और लिंक प्रीव्यूज ऑन स्टेटस के साथ कई फीचरों को लॉन्च किया है। इसके तहत यूजर्स के लिए ये तय करना आसान होगा कि वो अपना वॉइस स्टेट किसको दिखाना चाहते हैं और किसको नहीं।
वॉइस स्टेटस और स्टेटस रिएक्शन्स स्टेट फीचर 24 घंटे तक रहेगा, जिसके बाद वो गायब हो जाएगा। यहां पर पर्सनल चैट और कॉल की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से व्हाट्सएप स्टेटस भी सुरक्षित है, जिससे आपकी प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ता है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
5 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
10 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
12 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
12 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
13 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines