OnePlus TV 65 Q2 Pro का भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, उपलब्धता और खासियत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

OnePlus TV 65 Q2 Pro Launch Price and Availability India: वनप्लस के क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट में कई प्रोडक्ट्स को पेश किया गया है। इनमें कुछ प्रोडक्ट्स लॉन्च हो गए हैं तो कुछ आने के लिए तैयार है। वनप्लस 11 5जी सीरीज (OnePlus 11 5G Series), वनप्लस बड्स प्रो 2 सीरीज (OnePlus Buds Pro 2 Series), वनप्लस मैकेनिकल कीबोर्ड (OnePlus Mechanical keyboard) के अलावा वनप्लस टीवी 65 क्यू2 प्रो की भी चर्चा की है।
कंपनी की ओर क्लाउड 11 इवेंट में वनप्लस टीवी 65 क्यू2 प्रो को लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का पहला हाई-एंड क्यू सीरीज टीवी है, जिसे क्यू1 प्रो टीवी के लॉन्च के 3 साल बाद लाया गया है। वनप्लस टीवी 65 क्यू2 प्रो की प्री-बुकिंग 6 मार्च 2023 से शुरू होगी, जबकि बिक्री की शुरुआत 10 मार्च से होगी। आइए इसके स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।
वनप्लस टीवी 65 क्यू2 प्रो में 65 इंच का डिस्प्ले है। इसमें क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी के साथ क्यूएलईडी 4के पैनल है। पैनल का रिफ्रेश रेट 120Hz है, जो ऑन-स्क्रीन स्मूथ प्रदान करता है। टीवी में DCI-P3 कलर गैमट का 97% कवरेज भी है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 1200 लोकल डिमिंग जोन के साथ 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक पहुंचने में सक्षम है। वनप्लस टीवी 65 क्यू2 प्रो में 70 वॉट का स्पीकर सिस्टम है जो 2.1 चैनल ऑडियो प्रदान करता है और सात स्पीकर से लैस है, जो होराइजन साउंडबार में रखे गए हैं।
वनप्लस टीवी 65 क्यू2 प्रो की कीमत 99,999 रुपये है। इसे आप वनप्लस की आधिकारिक साइट (OnePlus.in), अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) से खरीद सकेंगे। इसके अलावा ये OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स और प्रमुख ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: