WhatsApp स्टेटस में फोटो और वीडियो लगाने के साथ म्यूजिक जोड़ना भी लोगों का काफी पसंद आता है. लेकिन हर बार आपनी पसंद का गाना ढूंढने के लिए पूरे म्यूजिक कैटलॉग में जाना थोड़ा समय लेने वाला काम हो सकता है. अब मेटा इस परेशानी को कम करने की तैयारी कर रहा है. WhatsApp में एक नया फीचर देखा गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने पसंदीदा गानों को सीधे सेव कर सकेंगे और अगली बार उन्हें ढूंढने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.
गाने को Star करके कर सकेंगे सेव
WhatsApp के नए फीचर में Status के लिए म्यूजिक चुनते समय किसी भी पसंदीदा गाने को Star करने का विकल्प मिलेगा. जैसे ही आप किसी ट्रैक पर Star करेंगे, वह आपकी Starred लिस्ट में सेव हो जाएगा. इसके बाद उस गाने को दोबारा खोजने के लिए पूरे म्यूजिक कैटलॉग में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इस फीचर में पसंदीदा गानों की संख्या को लेकर कोई तय लिमिट नहीं बताई गई है. यानी आप अपनी पसंद के कई गानों को Star करके इस लिस्ट में रख सकते हैं. अगर किसी गाने को बाद में हटाना है तो उसी ट्रैक पर दोबारा टैप करके उसका Star हटाया जा सकता है.
Starred फिल्टर से तुरंत मिलेगा पसंदीदा गाना
WhatsApp के नए अपडेट में Starred नाम का एक अलग फिल्टर भी दिया जा रहा है. म्यूजिक स्क्रीन पर इस फिल्टर को चुनते ही सिर्फ वही गाने दिखाई देंगे, जिन्हें आपने पहले पसंदीदा के तौर पर सेव किया है. इससे हर बार गाने का नाम टाइप करके उसे सर्च करने की जरूरत कम हो जाएगी.
दूसरे Music Filters की तरह काम करेगा Starred
Starred फिल्टर को Suggested, Mood और Genre जैसे दूसरे म्यूजिक फिल्टर के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा. यानी यूजर्स अपने पसंदीदा गानों तक सीधे पहुंच सकेंगे और Status में म्यूजिक लगाते समय गाना ढूंढने का काम पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा.
Status में गाने का हिस्सा भी चुन सकेंगे
WhatsApp म्यूजिक फीचर में यूजर्स को सिर्फ गाना चुनने का विकल्प ही नहीं मिलेगा. इसमें Duration Picker भी दिया जा रहा है. इसकी मदद से आप तय कर सकेंगे कि Status में गाना कितनी देर तक चलाना है. यानी जरूरत के हिसाब से म्यूजिक की अवधि तय की जा सकेगी.
अपनी पसंद का हिस्सा लगा सकेंगे
इसके अलावा WaveForm Selector की मदद से गाने का खास हिस्सा भी चुना जा सकेगा. आप इसे आगे या पीछे करके गाने के उस हिस्से को चुन सकते हैं, जिसे स्टेटस में इस्तेमाल करना चाहते हैं. इससे पुरे गाने की जगह उसका पसंदीदा पार्ट स्टेट में लगाया जा सकेगा.
अभी Beta यूजर्स के लिए आया फीचर
नया Starred Music फीचर फिलहाल रोलआउट किया जा रहा है. इसे WhatsApp Beta for Android के 2.26.38.1 अपडेट में देखा गया है. इसका मतलब है कि अभी यह फीचर सभी WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. धीरे-धीरे इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जा सकता है.
सभी यूजर्स के लिए कब आएगा?
Meta ने अभी यह साफ नहीं किया है कि Starred Music फीचर को सभी यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा. फिलहाल Beta वर्जन में इसकी टेस्टिंग और रोलआउट जारी है. अगर टेस्टिंग के दौरान फीचर में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता है तो आने वाले समय में इसे दूसरे यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- SIM बंद होने के बाद कितने दिन चलता है WhatsApp? 30, 60 या 90 दिन क्या है सच
संबंधित खबरें
80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
52 mins agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 hr agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
3 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Webetainfo
First published on:
Know More: Editorial Guidelines