SIM बंद होने के बाद कितने दिन चलता है WhatsApp? 30, 60 या 90 दिन क्या है सच

SIM बंद होने के बाद क्या WhatsApp भी तुरंत बंद हो जाता है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो जवाब थोड़ा चौंकाने वाला है. जानिए बिना SIM के WhatsApp कितने समय तक चलता है, कब OTP की जरूरत पड़ती है और पुराने नंबर को बंद करने से पहले कौन सा काम जरूर कर लेना चाहिए.

WhatsApp

सिम बंद होने के बाद WhatsApp अकाउंट बंद नहीं होता है.

विज्ञापन

आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैटिंग का ऐप नहीं रह गया है. ऑफिस के काम, जरूरी डॉक्यूमेंट, परिवार और दोस्तों से बातचीत तक, बहुत कुछ इसी पर निर्भर है. ऐसे में अगर आपका सिम कार्ड अचानक  बंद हो जाए, खराब हो जाए या आप अपना मोबाइल नंबर बदल लें, तो एक सवाल जरूर आता है कि अब WhatsApp कितने दिन तक चलेगा. क्या सिम बंद होते ही WhatsApp भी बद हो जाता है या फिर इंटरनेट के जरिे इस पहले की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. चलिए कंफ्यूजन को दूर करते हैं.

SIM बंद होने पर भी चलता रहेगा WhatsApp

SIM कार्ड और WhatsApp अकाउंट का सीधा कनेक्शन नहीं होता है. WhatsApp अकाउंट आपक मोबाइल नंबर से रिजस्टर होता है, लेकिन ऐप चलाने के लिए फोन में इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है. ऐसे में अगर सिम बंद हो गई है, लेकिन फोन Wi-Fi या किसी दूसरी चालू सिम के इंटरनेट से जुड़ा है, तो WhatApp आमतौर पर चलता रहेगा. आप मैसेज भेज और रिसीव कर सकते हैं, WhatsApp कॉल कर सकते हैं और ऐप के दूसरे फीचर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisment

SIM बंद होने के बाद WhatsApp कितने दिन चलेगा?

SIM बंद होने के बाद WhatsApp अकाउंट अपने आप 30, 60 या 90 दिन में बंद हो जाएगा, ऐसा कोई सामान्य तय नियम नहीं है. यानी सिर्फ SIM बंद होने की वजह से अकाउंट तुरंत बंद नहीं होता. जब तक WhatsApp आपके फोन में एक्टिव है और आप इंटरनेट के जरिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तब तक यह काम करता रह सकता है. हालांकि, अगर अकाउंट को लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो WhatsApp की इनएक्टिव अकाउंट पॉलिसी लागू हो सकती है.

असली दिक्कत दोबारा वेरिफिकेशन में आएगी

सिम बंद होने के बाद सबसे बड़ी परेशानी तब आती है, जब आपको WhatsApp को दोबारा वेरिफाई करना पड़ता है. उदाहरण के लिए अगर आपने फोन बदल लिया या किसी वजह से WhatsApp को अनइंस्टाल करके फिर से इंस्टॉल किया, तो अकाउंट में लॉगिन करन के लिए फोन नंबर का वेरिफिकेशन करना पड़ता है. इसके लिए WhatsApp SMS या कॉल के जरिए OTP भेजता है.

बंद नंबर पर OTP नहीं मिलेगा

अगर उस समय आपको WhatsApp अकाउंट से जुड़ा सिम नंबर बंद है तो उस नंबर पर वेरिफिकेशन कोड नहीं आएगा. ऐसी स्थिति में आप अपने पुराने WhatsApp अकाउंट में दोबारा लॉगिन नहीं कर पाएंगे. इसलिए अगर पुराने नंबर को आगे भी इस्तेमाल नहीं करना है, तो नंबर बंद करने से पहले WhatsApp अकाउंट को नए नंबर पर ट्रांसफर करना जरूरी है.

विज्ञापन

पुराना नंबर किसी और को मिल सकता है

मोबाइल नंबर हमेशा के लिए बंद कराने पर एक और जोखिम रहता है. कुछ समय बाद टेलीकॉम कंपनी उस नंबर को किसी दूसरे ग्राहक को जारी कर सकती है. नया नंबर पाने वाला व्यक्ति उस नंबर से WhatsApp पर अपना अकाउंट रजिस्टर कर सकता है. इसलिए पुराने नंबर को छोड़ने से पहले WhatsApp अकाउंट को सुरक्षित तरीके से नए नंबर पर बदलना बेहतर रहता है.

WhatsApp का Change Number फीचर करें इस्तेमाल

अगर आप अपना मोबाइल नंबर बदल रहे हैं, तो WhatsApp के Change Number फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी मदद से WhatsApp अकाउंट को पुराने नंबर से नए नंबर पर ट्रांसफर करने में मदद मिलती है. इससे बाद में पुराने नंबर के बंद होने या किसी दूसरे व्यक्ति को जारी होने की स्थिति में होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ