WhatsApp Update: व्हाट्सप्प एक ऐसा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है जो दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसे और बेहतर बनाने के लिए मेटा कंपनी अलग-अलग तरह के अपडेट्स जारी करती है। इस बार कंपनी मालिक मार्क जुकरबर्ग ने एक बड़ा ऐलान करते हुए WhatsApp पर नया अपडेट जारी है।
इसके जरिए मेटा स्वामित्व व्हाट्सप्प को चलाने का मजा दुगना हो सकता है। दरअसल, कंपनी की ओर से एक खास तक फीचर (WhatsApp Feature) पेश किया गया है जिसके तहत सिंगल व्हाट्सप्प अकाउंट को एकसाथ चार फोन में लॉगइन करके चलाया जा सकेगा।
ये भी पढ़ेंः Electricity Bill अब WhatsApp से भरना आसान! जान लें तरीका
मार्क जुकरबर्ग ने किया ऐलान
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मार्क जुकरबर्ग ने खुद व्हाट्सप्प के इस फीचर का ऐलान किया है। प्लेटफॉर्म पर मल्टीपल डिवाइस लॉगइन फीचर तो पहले से उपलब्ध है, जिसके तहत व्हाट्सप्प अकाउंट फोन के अलावा अन्य डिवाइसों में खोला जा सकता है।
एकसाथ चार फोनों में खुलेगा व्हाट्सप्प
हालांकि, अब कंपनी ने एक व्हाट्सप्प अकाउंट (WhatsApp Account Login in Four Phone) को दो या तीन में नहीं बल्कि चार फोनों में खोलने की अनुमति दी है। इस फीचर के जरिए यूजर्स कई डिवाइसेज पर अकाउंट को चला सकते हैं। मल्टीपल डिवाइस फीचर के बाद इसे स्टेबल व्हाट्सएप यूजर्स के लिए जारी किया गया है।
कैसे करेगा लिंक्ड अकाउंट काम?
मल्टीपल डिवाइस लिंक्ड की तरह ही ये भी काम करेगा। हालांकि, प्राथमिक डिवाइस पर चल रहा व्हाट्सप्प अन्य लिंक्ड डिवाइस को कंट्रोल कर सकेगा। चार लिंक्ड डिवाइस पर ये इंडिपेंडेंट तरीके काम कर सकता है।
इसकी खासियत ये रहेगी कि जब प्राथमिक डिवाइस पर कोई नेटवर्क नहीं होगा या इंटरनेट नहीं चलेगा तो इंडिपेंडेंट डिवाइस पर सभी मैसेज रिसीव हो सकेंगे। चार एक्स्ट्रा डिवाइजों में फोन या पीसी शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Upcoming 5G Smartphone: लॉन्च से पहले Oppo A98 5G के स्पेसिफिकेशन लीक, 64MP कैमरा, 5000mAh से होगा लैस!
इसमें ध्यान दें वाली बात ये है कि अगर प्राइमरी डिवाइस पर लंबे समय तक इनएक्टिवी रही तो अन्य इंडिपेंडेंट डिवाइस से भी WhatsApp ऑटोमेटिकली लॉग आउट हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines