OPPO A98 5G: चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो बाजार में धूम मचाने के लिए एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कथित तौर पर कंपनी मॉडल नंबर CPH2529 के साथ एक नए फोन पर काम कर रहा है। खबरों के मुताबिक, यह OPPO A98 5G फोन हो सकता है, जो एक मिड रेंज फोन होगा। इसे CQC (चीन), TKDN (इंडोनेशिया) और NBTC (थाईलैंड) जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स के साथ ही HTML5 टेस्ट और गीकबेंच पर भी दिखाई दिया है।

विज्ञापन

ऐसे में संभावना है कि ओप्पो का यह स्मार्टफोन यूरोप और एशिया के कई बाजारों में जल्द दस्तक दे सकता है। अब एक रिपोर्ट में इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है।

विज्ञापन

Oppo A98 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo A98 5G में 6.7 इंच का LTPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह डिस्प्ले 1080 x 2400 पिक्सल का FHD+ रेजोल्यूशन, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 391ppi पिक्सल डेंसिटी और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। स्क्रीन पांडा ग्लास प्रोटेक्शन से लैस होगा। वहीं, सिक्योरिटी के लिहाज से इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।

ओप्पो का यह अपकमिंग स्मार्टफोन ColorOS 13 आधारित Android 13 A98 पर प्री-लोडेड आएगा। बेहतर पर पर फॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट होगा, जो 8 जीबी LPDDR4x रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ जुड़ा होगा।

विज्ञापन

कैमरे के मोर्चे पर नजर डालें तो ओप्पो ए 98 5जी में फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे होने की बात कही गई है। जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल होगा। वहीं, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

विज्ञापन

फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इस फोन में 5,000mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है, जो USB C पोर्ट और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

विज्ञापन

कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर अपकमिंग OPPO A1 5G फोन में डुअल सिम, 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5,1 और GPS जैसे ऑप्शन दिए जा सकते हैं। डिवाइस लगभग 192 ग्राम भारी होगा।

कहा जा रहा है कि Oppo A98 5G चीनी बाजार में उपलब्ध OPPO A1 5G का रीब्रांडेड संस्करण होगा। फिलहाल कंपनी की ओर से ओप्पो A98 5G की कीमत को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ