फ्री नहीं मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स! जल्द आ रहा WhatsApp Plus, इतने का हो सकता है सब्सक्रिप्शन प्लान

WhatsApp जल्द ही बदलने वाला है. Meta एक नया WhatsApp Plus प्लान टेस्ट कर रही है, जिसमें आपको मिल सकते हैं एक्स्ट्रा पावरफुल फीचर्स जैसे 20 चैट पिन, कस्टम थीम्स और पूरी ऐप का नया लुक. लेकिन ये सब फ्री नहीं होगा! क्या आप इसके लिए हर महीने पैसे देने को तैयार हैं?

WhatsApp Plus

जल्द आ रहा WhatsApp Plus! (Photo- AI Generated Image)

WhatsApp Plus Update: अगर आप रोजाना WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं और चाहते हैं कि आपका चैटिंग अनुभव पहले से ज्यादा बेहतर और खास बने, तो आपके लिए बड़ी खबर है. Meta अपने पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के लिए एक नए सब्सक्रिप्शन प्लान WhatsApp Plus की टेस्टिंग कर रही है. इस नए प्लान के जरिए यूजर्स को कई ऐसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं, जो अब तक ऐप में उपलब्ध नहीं थे. खास बात यह है कि यह सर्विस चैटिंग को ज्यादा पर्सनलाइज और कस्टमाइज करने पर फोकस करेगी.

विज्ञापन

WhatsApp Plus क्या है?

WhatsApp Plus एक नया ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन प्लान बताया जा रहा है, जिसे खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया जा रहा है जो WhatsApp को अपने हिसाब से इस्तेमाल करना चाहते हैं. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्लान ऐप के डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लाया जा रहा है. यानी यह कोई जरूरी फीचर नहीं होगा, बल्कि एक तरह का प्रीमियम अपग्रेड होगा.

विज्ञापन

मिल सकते हैं ये प्रीमियम फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp Plus में कई नए फीचर्स मिल सकते हैं. अभी सामान्य यूजर्स केवल 3 चैट पिन कर सकते हैं, लेकिन इस प्लान के तहत 20 तक चैट पिन करने की सुविधा दी जा सकती है. इसके अलावा नए चैट थीम्स, कस्टम ऐप आइकन और इंटरफेस को अपनी पसंद के मुताबिक बदलने के विकल्प भी मिल सकते हैं.

नोटिफिकेशन और चैट मैनेजमेंट होगा बेहतर

इस नए प्लान में यूजर्स अलग-अलग चैट्स और कस्टम लिस्ट्स के लिए अलग नोटिफिकेशन टोन और रिंगटोन सेट कर सकेंगे. इतना ही नहीं, कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप चैट्स को अलग-अलग कैटेगरी में व्यवस्थित करने के नए टूल्स भी दिए जा सकते हैं, जिससे चैट मैनेज करना आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

अभी बीटा टेस्टिंग में है सर्विस

फिलहाल WhatsApp Plus बीटा टेस्टिंग के दौर में है. इसका मतलब है कि कंपनी अभी लिमिटेड लेवल पर इस सर्विस को टेस्ट कर रही है और यूजर्स से फीडबैक ले रही है. इसलिए यह तय नहीं है कि अभी बताए जा रहे सभी फीचर्स फाइनल वर्जन में शामिल होंगे या नहीं.

विज्ञापन

कितनी हो सकता है सब्सक्रिप्शन प्लान 

हालांकि Meta ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोप में इसकी कीमत करीब €2.49 प्रति माह हो सकती है. वहीं पाकिस्तान में इसकी संभावित कीमत लगभग 229 PKR बताई जा रही है. भारत में इसकी कीमत लगभग 273 रुपये प्रति माह हो सकती है.

मिल सकता है फ्री ट्रायल

रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि कंपनी कुछ यूजर्स को एक महीने का फ्री ट्रायल दे सकती है. इससे यूजर्स बिना पैसे दिए पहले इस सर्विस के फीचर्स को इस्तेमाल कर सकेंगे और पसंद आने पर सब्सक्रिप्शन ले पाएंगे.

विज्ञापन

लॉन्च डेट पर अभी सस्पेंस 

Meta ने अभी तक WhatsApp Plus के लॉन्च की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है. माना जा रहा है कि यह सर्विस Snapchat+ और Instagram के पेड वर्जन की तरह होगी, जहां बेसिक फीचर्स मुफ्त रहेंगे और एडवांस कस्टमाइजेशन के लिए भुगतान करना होगा.

अगर WhatsApp Plus लॉन्च होता है, तो यह उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है जो अपने चैटिंग अनुभव को ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल बनाना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ