सावधान! कहीं किसी और के फोन में भी तो नहीं आपका WhatsApp? ऐसे करें तुरंत चेक

कहीं आपका WhatsApp किसी और के फोन में तो नहीं चल रहा? एक छोटी सी गलती आपकी निजी चैट और डॉक्यूमेंट्स को खतरे में डाल सकती है. अभी चेक करें और जानें कैसे सेकंड्स में इसे हटाया जा सकता है.

WhatsApp (5)

WhatsApp यूजर्स अलर्ट! एक क्लिक में बचाएं अपनी प्राइवेसी. (Photo-Freepik)

विज्ञापन

WhatsApp linked Devices Check: आज के दौर में WhatsApp सिर्फ मैसेज भेजने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि हमारी पर्सनल जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. इसमें हमारी चैट्स के साथ-साथ कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी सेव रहते हैं. ऐसे में अगर आपका अकाउंट किसी और डिवाइस में लॉग इन हो जाए, तो यह आपके लिए बड़ा खतरा बन सकता है. इसलिए समय-समय पर यह जांचना जरूरी है कि आपका व्हाट्सएप कहीं और एक्टिव तो नहीं है.

क्यों जरूरी है अकाउंट की जांच करना

व्हाट्सएप में आजकल लोग अपनी निजी बातें, बैंकिंग से जुड़ी जानकारी और जरूरी दस्तावेज तक शेयर करते हैं. अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके अकाउंट तक पहुंच जाता है, तो वह आपकी प्राइवेसी के साथ-साथ आपकी सिक्योरिटी के लिए भी खतरा बन सकता है. यही वजह है कि आपको समय रहते अपने अकाउंट की जांच करते रहना चाहिए.

विज्ञापन

कैसे चेक करें कहां-कहां लॉग इन है अकाउंट

अगर आपको शक है कि आपका व्हाट्सएप कहीं और भी चल रहा है, तो इसे चेक करना काफी आसान है. इसके लिए ऐप खोलें और ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें. फिर Linked Devices ऑप्शन में जाएं. यहां आपको उन सभी डिवाइस की लिस्ट दिखाई देगी, जहां आपका अकाउंट लॉग इन है. साथ ही, हर डिवाइस की एक्टिविटी की जानकारी भी मिल जाती है.

संदिग्ध डिवाइस को तुरंत हटाएं

अगर लिस्ट में कोई ऐसा डिवाइस दिखे जिसे आप पहचान नहीं पा रहे हैं, तो उसे तुरंत हटाना जरूरी है. उस डिवाइस पर क्लिक करें और Log Out का विकल्प चुनें. ऐसा करते ही उस डिवाइस से आपका अकाउंट हट जाएगा और आपकी जानकारी सुरक्षित हो जाएगी.

पब्लिक डिवाइस इस्तेमाल करते समय रखें ध्यान

अगर आप किसी साइबर कैफे या पब्लिक कंप्यूटर पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं, तो काम खत्म होने के बाद लॉग आउट करना न भूलें. कई बार लोग जल्दबाजी में लॉग आउट करना भूल जाते हैं, जिससे उनका अकाउंट दूसरों के लिए खुला रह जाता है.

विज्ञापन

इन छोटी सावधानियों से रहेगा अकाउंट सुरक्षित

पब्लिक जगहों पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करते समय निजी जानकारी शेयर करने से बचें. किसी भी अनजान लिंक या फाइल को डाउनलोड न करें और बिना सोचे-समझे QR कोड स्कैन न करें. साथ ही, किसी भी संदिग्ध OTP या लॉगिन रिक्वेस्ट को नजरअंदाज करें. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ