आप अगर WhatsApp पर अक्सर PDF फाइल भेजते या ये आपको मिलती हैं, तो अब आपका काम पहले से कहीं आसान होने वाला है. अब किसी PDF को देखने या उसमें कुछ चेंजेस करने के लिए उसे अलग से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. WhatsApp ने Adobe Acrobat के साथ मिलकर नया फीचर लॉन्च किया है. जिसकी मदद से यूजर्स WhatsApp के अंदर ही PDF खोल सकेंगे और कुछ जरूरी एडिट भी कर पाएंगे. यह फीचर फिलहाल WhatsApp Web और Desktop यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया गया है.
डाउनलोड किए बिना ही खुलेगी PDF
अब तक WhatsApp पर आई PDF को देखने के लिए पहले उसे फोन या कंप्यूटर मं डाउनलोड करना पड़ता था और फिर किसी दूसरे PDF रीडर ऐप में खोलना पड़ता था, लेकिन नए अपडेट के बाद ये झंझट खत्म हो गया है. अब PDF सीधे WhatsApp के अंदर फुल स्क्रीन मोड में खुलेगी, जिससे फाइल देखना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.
WhatsApp में ही कर सकेंगे बेसिक एडिटिंग
नए फीचर के साथ यूजर्स PDF में कई जरूरी बदलाव भी कर सकेंगे. इसमें टेक्स्ट को हाइलाइट करना, अंडरलाइन करना, स्ट्राइक थ्रू करना और नोट्स या ड्रॉइंग जोड़ने जैसी सुविधाएं मिलेंगी. यानी छोटी-मोटी एडिटिंग के लिए अब अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
प्राइवेसी पर नहीं पड़ेगा कोई असर
WhatsApp ने साफ किया है कि इस फीचर के आने के बाद एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पहले की तरह ही सुरक्षित रहेगा. यानी चैट में मौजूद PDF फाइलें और उनका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा. कंपनी के मुताबिक पासवर्ड से लॉक फाइल्स भी इसमें खोली जा सकेगी.
ये भी पढ़ें-Apple खरीदने वालों को लगेगा बड़ा झटका! iPhone 17 महंगा होने का दावा, इतनी बढ़ सकती है कीमत
एडवांस एडिटिंग के लिए मिलेगा Acrobat का विकल्प
अगर किसी PDF में बड़े बदलाव करने हैं, तो WhatsApp में Edit in Acrobat का नया ऑप्शन एड किया गया है. इस पर क्लिकर करते ही फाइल Adobe Acrobat के वेब वर्जन में खुल जाएगी. वहां आप इसे मौजूद कई एडवांस फीचर्स के साथ एडिट कर सकेंगे. हालांकि इनमें से अधिकांश सुविधाओं के लिए Acrobat Pro सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी. एडिटिंग पूरी होने के बाद फाइल को सीधे WhatsApp चैट में वापस शेयर भी किया जा सकेगा.
दूसरे नए फीचर्स भी हुए रोलआउट
WhatsApp ने इस अपडेट के साथ कुछ और नए फीचर्स भी जोड़े हैं. अब iPad पर पहली बार सीधे नए WhatsApp अकाउंट बनाया जा स करेगा. इसके अलावा CarPlay और Android Auto का एक्सपीरियंस भी बेहतर किया गया है. जिससे यूजर्स बिना हाथ लगाए मैसेज सुन कर जवाब दे सकेंगे और कॉल मैनेज कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें- यूजर्स की मौज! सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा है JioHotstar का सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 hr ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
5 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
6 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
8 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines