अगर आप WhatsApp पर अपना मोबाइल नंबर बदलने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ पुराना SIM निकालकर नया SIM फोन में डालना काफी नहीं है. WhatsApp अकाउंट को नए नंबर से जोड़ने के लिए ऐप में मौजूद Change Phone Number फीचर का इस्तेमाल करना पड़ता है. इस प्रक्रिया के दौरान आपकी पुरानी चैट, फोटो, वीडियो और जरूरी डॉक्यूमेंट सुरक्षित रहें, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. खासकर अगर आप नंबर के साथ अपना फोन भी बदल रहे हैं, तो बिना तैयारी के नंबर बदलना परेशानी पैदा कर सकता है.
इन 5 बातों का रखें ध्यान
1. सबसे पहले पुराने WhatsApp नंबर को चेक करें
नंबर बदलने से पहले यह जरूर देख लें कि आपका पुराना मोबाइल नंबर WhatsApp अकाउंट में रजिस्टर्ड है या नहीं. इसके लिए WhatsApp खोलें और Settings में जाकर अपनी प्रोफाइल पर टैप करें. यहां आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दिखाई देगा.
इसके साथ ही नया नंबर भी एक्टिव होना चाहिए. नए नंबर पर SMS या फोन कॉल आना जरूरी है, क्योंकि नंबर बदलने की प्रक्रिया के दौरान उसका वेरिफिकेशन करना होगा. इसलिए नया SIM मिलने के बाद पहले यह चेक कर लें कि वह ठीक से काम कर रहा है.
2. WhatsApp Web से नहीं बदल पाएंगे नंबर
WhatsApp का Change Phone Number फीचर WhatsApp Web या Desktop पर उपलब्ध नहीं है. अगर आपको अपना नंबर बदलना है, तो इसके लिए उसी फोन का इस्तेमाल करना होगा, जिस पर आपका WhatsApp अकाउंट चल रहा है. यानी यह काम सीधे मोबाइल ऐप से ही करना होगा.
3. नंबर बदलने से पहले चैट का बैकअप जरूर लें
अगर आपके WhatsApp में सालों पुरानी चैट, फोटो, वीडियो या जरूरी डॉक्यूमेंट हैं, तो नंबर बदलने से पहले बैकअप लेना सबसे जरूरी कामों में से एक है. खासकर तब जब आप नंबर के साथ फोन भी बदल रहे हों. रिपोर्ट के मुताबिक, क्लाउड बैकअप नंबर से जुड़ा होता है. इसलिए नंबर बदलने के बाद नए नंबर से जुड़ा नया बैकअप बनाना जरूरी है. इससे पुराने डेटा को नए फोन पर रिस्टोर करने में आसानी होगी.
4. नंबर के साथ फोन भी बदल रहे हैं तो पहले क्या करें?
अगर सिर्फ मोबाइल नंबर बदल रहा है और फोन वही है, तो प्रक्रिया आसान है. लेकिन अगर नंबर के साथ नया फोन भी लेना है, तो पहले पुराने फोन में WhatsApp का नंबर बदलें. इसके बाद नए नंबर से चैट का बैकअप तैयार करें. अब नए फोन में WhatsApp इंस्टॉल करें और नए नंबर से उसे रजिस्टर करें. इसके बाद उपलब्ध बैकअप को रिस्टोर कर लें. इस तरह पुरानी चैट और मीडिया फाइल्स को नए फोन में वापस लाया जा सकता है.
5. WhatsApp ग्रुप में नंबर बदलने की जानकारी जाएगी
नंबर बदलते समय Notify Contacts सेटिंग भी ध्यान से देख लें. अगर आप चाहते हैं कि कुछ खास कॉन्टैक्ट को आपके नए नंबर की जानकारी न मिले, तो इस सेटिंग में उपलब्ध विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, WhatsApp के मुताबिक ग्रुप चैट्स को नंबर बदलने की जानकारी दी जाती है, भले ही आपने Notify Contacts का विकल्प बंद कर दिया हो. यानी जिन WhatsApp ग्रुप्स में आप शामिल हैं, वहां आपके नंबर बदलने की जानकारी पहुंच सकती है.
WhatsApp में मोबाइल नंबर कैसे बदलें?
नंबर बदलने के लिए सबसे पहले नए नंबर वाला SIM अपने फोन में डालें. इसके बाद WhatsApp खोलकर Settings > Account > Change Number > Next पर जाएं. यहां आपको दो बॉक्स दिखाई देंगे. पहले बॉक्स में अपना पुराना मोबाइल नंबर और दूसरे बॉक्स में नया मोबाइल नंबर दर्ज करें.
दोनों नंबर पूरे इंटरनेशनल फॉर्मेट में डालने होते हैं. नंबर दर्ज करने के बाद Next पर टैप करें. इसके बाद Done करें और नए मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन पूरा कर लें. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका WhatsApp अकाउंट नए नंबर से जुड़ जाएगा.
ये भी पढ़ें- WhatsApp चलाते हैं तो भूलकर भी न करें ये काम, बैन हो सकता है आपका अकाउंट, जानें कंपनी रूल्स
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
15 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
18 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
19 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
23 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines