WhatsApp Notification Bubble Feature: अब वॉट्सऐप यूज करना पहले से भी ज्यादा आसान होने वाला है. बार-बार ऐप खोलकर मैसेज चेक करने की झंझट खत्म करने के लिए कंपनी एक नया फीचर ला रही है, जिसका नाम है “नोटिफिकेशन बबल”. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो मल्टीटास्किंग करते हुए भी अपने जरूरी मैसेज मिस नहीं करना चाहते.
नोटिफिकेशन बबल फीचर
WhatsApp का यह नया नोटिफिकेशन बबल फीचर यूजर्स को बिना ऐप खोले मैसेज देखने और जवाब देने की सुविधा देगा. यानी अब हर बार चैट पढ़ने के लिए ऐप ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय भी बचेगा और काम भी आसानी से चलता रहेगा.
Wabetainfo ने दी अपडेट की जानकारी
इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo की रिपोर्ट में सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और इसका टेस्टिंग बीटा वर्जन में किया जा रहा है. यानी अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन जल्द ही इसे रोलआउट किया जा सकता है.
मैसेजिंग एक्सपीरियंस को करेगा बेहतर
वॉट्सऐप अपने डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार बदलाव कर रहा है. नोटिफिकेशन बबल भी इसी दिशा में एक नया कदम है, जिससे यूजर्स तेजी से मैसेज पढ़ पाएंगे और तुरंत रिप्लाई कर सकेंगे, बिना किसी रुकावट के.
कैसे काम करेगा यह फीचर
जब भी कोई नया मैसेज आएगा, तो आपके फोन की स्क्रीन पर वॉट्सऐप का एक छोटा सा बबल फ्लोट करता हुआ दिखाई देगा. इस बबल पर टैप करके आप सीधे चैट खोल सकते हैं और वहीं से रिप्लाई भी कर सकते हैं. यह इंटरफेस स्क्रीन पर फ्लोट करता रहेगा, जिससे यूज करना आसान होगा.
जरूरी मैसेज अब नहीं होंगे मिस
इस फीचर की मदद से आप किसी भी जरूरी मैसेज को नजरअंदाज नहीं करेंगे. खास बात यह है कि बबल इंटरफेस मौजूदा चैटिंग को सपोर्ट करता है, यानी जिस चैट पर आप काम कर रहे हैं, उसी पर तुरंत एक्शन ले सकते हैं.
उदाहरण से समझें इसकी उपयोगिता
मान लीजिए आप किसी दूसरे ऐप पर काम कर रहे हैं और उसी समय वॉट्सऐप पर कोई जरूरी मैसेज आ जाता है. ऐसे में आपको उस ऐप को बंद करने की जरूरत नहीं होगी. नोटिफिकेशन बबल पर क्लिक करके आप मैसेज पढ़ सकते हैं और जवाब भी दे सकते हैं.
कब मिलेगा यह फीचर
फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है. आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है, जिससे चैटिंग का अनुभव और भी आसान और स्मार्ट हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स की मौज! अब ऐप से होगा मोबाइल रिचार्ज, ये है आसान सा तरीका
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
19 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
21 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
22 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines