---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

WhatsApp यूजर्स की मौज! अब ऐप से होगा मोबाइल रिचार्ज, ये है आसान सा तरीका

अब मोबाइल रिचार्ज के लिए अलग ऐप खोलने की जरूरत खत्म. WhatsApp का नया फीचर आपको ऐप के अंदर ही रिचार्ज करने की सुविधा देगा. कुछ ही स्टेप्स में अपना या किसी और का नंबर रिचार्ज करें और समय बचा

---विज्ञापन---

WhatsApp Recharge Feature: अब मोबाइल रिचार्ज के लिए अलग-अलग ऐप्स में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि WhatsApp ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जिससे आप सीधे इसी ऐप के अंदर रिचार्ज कर सकते हैं. यह अपडेट खासतौर पर भारत के यूजर्स के लिए लाया गया है और धीरे-धीरे सभी तक पहुंचाया जा रहा है.

Meta के इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने नया फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपने प्रीपेड मोबाइल नंबर को सीधे ऐप के अंदर ही रिचार्ज कर सकते हैं. यह सुविधा फिलहाल Android और iOS दोनों डिवाइसेस पर फेज़ में रोलआउट हो रही है.

---विज्ञापन---

अब खुद का ही नहीं, दूसरों का भी रिचार्ज

इस फीचर की खास बात यह है कि आप सिर्फ अपना ही नहीं, बल्कि अपने दोस्तों और परिवार के नंबर भी आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं. इससे बार-बार अलग ऐप खोलने या वेबसाइट पर जाने की झंझट खत्म हो जाएगी.

Photo-WhatsApp

कैसे काम करेगा यह फीचर

WhatsApp ने इस प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया है. यूजर को सिर्फ ₹ आइकन पर टैप करना होगा, फिर मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज चुनना होगा, नंबर सिलेक्ट करना होगा और प्लान चुनकर पेमेंट करना होगा. पूरा काम कुछ ही स्टेप्स में हो जाता है.

---विज्ञापन---

कौन-कौन से ऑपरेटर होंगे शामिल

इस फीचर के जरिए यूजर्स Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea जैसे बड़े ऑपरेटर्स के प्लान्स को ब्राउज कर सकते हैं और रिचार्ज कर सकते हैं.

पेमेंट के कई आसान ऑप्शन

रिचार्ज के लिए यूजर्स को UPI, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे कई पेमेंट ऑप्शन मिलेंगे. इस सर्विस को PayU के जरिए पावर किया जा रहा है, जिससे ट्रांजैक्शन आसान और तेज हो जाता है.

---विज्ञापन---

₹ आइकन से मिलेगा शॉर्टकट

WhatsApp के होम स्क्रीन पर नया ₹ आइकन जोड़ा गया है, जो पेमेंट सेक्शन का शॉर्टकट है. इसी के जरिए यूजर रिचार्ज करने के अलावा पैसे भेज सकते हैं और मेट्रो टिकट जैसी सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

WhatsApp बन रहा है ऑल-इन-वन ऐप

कंपनी का कहना है कि अब WhatsApp सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रह गया है. लोग पहले ही इस पर बिल पेमेंट, मेट्रो टिकट और सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं. अब रिचार्ज फीचर जुड़ने से यह ऐप और ज्यादा काम का बन गया है, जहां यूजर एक ही जगह पर कई जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- यूजर्स के लिए खुशखबरी! बिना चैट खोले पढ़ पाएंगे WhatsApp के सारे मैसेज, आ रहा ये धांसू फीचर     

First published on: Apr 23, 2026 03:55 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola