WhatsApp Feature Update: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। मेटा ने अब ऐसा फीचर शुरू किया है, जिसकी मदद से आप किसी दूसरी एप से भी सीधे WhatsApp Status पर फोटो और वीडियो डाल सकेंगे। यानी अब बार-बार व्हाट्सएप खोलकर स्टेटस अपडेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैसे करेगा काम नया फीचर
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फीचर अभी iOS के WhatsApp Beta वर्जन 25.22.83 पर देखा गया है। जब भी कोई यूजर फोटो या वीडियो शेयर करेगा, तो iOS शेयर शीट में अब “My Status” का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करते ही मीडिया सीधा WhatsApp Status में जुड़ जाएगा।
पहले करना पड़ता था ज्यादा मेहनत
पहले अगर किसी दूसरी एप से फोटो या वीडियो को स्टेटस पर डालना होता था, तो WhatsApp को टारगेट एप चुनना पड़ता था। अब ये प्रक्रिया और आसान हो गई है। बिना एप खोले ही शेयर शीट से सीधे स्टेटस अपडेट किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें- अब बिना नेटवर्क या Wifi के भी कर सकेंगे WhatsApp कॉल, कैसे करेगा काम
किन्हें मिलेगा ये फीचर
यह फीचर फिलहाल iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। शुरुआत में यह बीटा टेस्टर्स को ही मिलेगा। आने वाले समय में कंपनी इसे सभी iOS यूजर्स तक पहुंचाएगी। इससे स्टेटस डालने का अनुभव और तेज़ व आसान हो जाएगा।
कब करें WhatsApp अपडेट
अगर आप बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके फोन में ये फीचर पहले ही आ सकता है। वहीं, बाकी यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। जैसे ही अपडेट जारी होगा, आपको सिर्फ एप स्टोर से WhatsApp अपडेट करना होगा और नया फीचर एक्टिव हो जाएगा।
ये भी पढ़े- नहीं पसंद आई बदली हुई कॉल डिस्प्ले, तो ऐसे करें चेंज
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines