---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

नहीं पसंद आई बदली हुई कॉल डिस्प्ले, तो ऐसे करें चेंज

गूगल ने हाल ही में Google Phone एप अपडेट के साथ नया Android 16 डायलर का डिजाइन पेश किया है। इस बदलाव के बाद यूजर्स को नया Material 3 Expressive डिजाइन इंटरफेस मिला, लेकिन कई लोगों को यह पसंद नहीं आया। ऐसे अगर आप भी पुराना डिस्प्ले वापस पाना चाहते हैं, तो यहां जानें आसान ट्रिक।

---विज्ञापन---

Calling Display Change Update: पिछले हफ्ते गूगल ने अपने Google Phone ऐप में एक ऑटोमैटिक अपडेट दिया। इसके बाद डायलर का डिजाइन पूरी तरह बदल गया। अचानक आए इस बदलाव से कई यूजर्स खुश नहीं हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि उन्हें पुराना इंटरफेस ज्यादा आसान और अच्छा लगता था। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो आपके लिए एक आसान ट्रिक है जिससे आप फिर से पुराना लुक वापस पा सकते हैं।

बदलाव क्यों किया गया?

दरअसल, गूगल ने हाल ही में Android 16 के साथ नया Material 3 Expressive Redesign लॉन्च किया है। इसी वजह से डायलर का इंटरफेस बदल गया। यह अपडेट किसी बड़े वर्जन अपडेट की तरह नहीं, बल्कि सर्वर-साइड एक्टिवेशन से सीधे यूजर्स के फोन में पहुंचा। यानी बिना ऐप डाउनलोड किए ही लाखों लोगों का डायलर अचानक बदल गया। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शिकायत की कि उन्हें नया डिजाइन बिल्कुल पसंद नहीं आया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- अचानक बदला गया Android फोन में कॉलिंग इंटरफेस, यूजर्स हैरान

पुराने डिजाइन के लिए ऐसे करें सेटिंग

अगर आप पुराने डायलर का अनुभव फिर से लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Google Phone ऐप का पुराना वर्जन इस्तेमाल करना होगा। इसकी प्रक्रिया बहुत आसान है।

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले अपने फोन की Settings (सेटिंग्स) खोलें।
  • अब Apps (ऐप्स) या See all apps का विकल्प चुनें।
  • लिस्ट में से Dialer/Phone ऐप पर टैप करें।
  • ऊपर राइट में दिए गए तीन डॉट मेन्यू पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Uninstall updates का विकल्प दिखेगा, उस पर टैप कर दें।

जरूरी बातें

जैसे ही आप अपडेट अनइंस्टॉल करेंगे, आपके फोन में ऐप का फैक्ट्री वर्जन वापस आ जाएगा। इसके बाद डायलर पुराने इंटरफेस के साथ दिखेगा। हालांकि, इस प्रक्रिया के दौरान आपकी कॉल हिस्ट्री या कुछ कस्टम सेटिंग्स डिलीट हो सकती हैं। साथ ही यह भी जरूरी है कि Google Play Store में जाकर Auto-Update बंद कर दें, ताकि ऐप फिर से अपने आप अपडेट होकर नया लुक ना ले आए।

ये भी पढे़ं- 31 अगस्त तक शानदार मौका, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा 4999 का प्लान

---विज्ञापन---
First published on: Aug 25, 2025 11:06 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola