WhatsApp अब करेगा स्पैम पर वार, अनजान नंबर से आने वाले मैसेज पर लगेगी लिमिट

व्हाट्सऐप अब अनजान नंबरों से आने वाले प्रमोशनल और स्पैम मैसेज पर रोक लगाने जा रहा है। कंपनी मंथली मैसेज कैप फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसके तहत बिजनेस अकाउंट से सीमित मैसेज ही भेजे जा सकेंगे। इस फीचर का रोलआउट आने वाले हफ्तों में कई देशों में होगा, जिससे यूजर्स को स्पैम से राहत मिलेगी।

WhatsApp ला रहा नया फीचर

WhatsApp ला रहा नया फीचर. (Photo-Unsplash)

विज्ञापन

व्हाट्सऐप अब यूजर्स को स्पैम और अनचाहे मैसेज से राहत देने की तैयारी में है. अब ऐसे अनजान नंबरों या बिजनेस अकाउंट से आने वाले मैसेज की बाढ़ पर रोक लगाई जाएगी, जिनसे आप कभी रिप्लाई नहीं करते. कंपनी का कहना है कि यह कदम खासतौर पर प्रमोशनल और बल्क मैसेज भेजने वालों को नियंत्रित करने के लिए उठाया जा रहा है, ताकि आम यूजर्स को बेहतर चैट अनुभव मिल सके.

अनजान नंबरों से कम होंगे मैसेज

अब तक ऐसा होता था कि बिजनेस या प्रमोशनल नंबर लगातार मैसेज भेजते रहते थे, चाहे आप जवाब दें या न दें. इससे चैट लिस्ट अनचाहे मैसेज से भर जाती थी. अब WhatsApp ने तय किया है कि इन नंबरों पर एक सीमा तय की जाएगी. यानी किसी भी बिजनेस अकाउंट को एक यूजर को सीमित संख्या में ही मैसेज भेजने की अनुमति होगी, अगर वह यूजर जवाब न दे.

Advertisment

मंथली मैसेज कैप फीचर की टेस्टिंग

व्हाट्सऐप इस समय एक नए मंथली मैसेज कैप फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इसके तहत कोई भी यूजर या बिजनेस अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट से बाहर के लोगों को सीमित मैसेज ही भेज सकेगा. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी बिजनेस को 10 मैसेज की सीमा दी गई है, तो वह एक महीने में बिना रिप्लाई के केवल 10 मैसेज ही भेज पाएगा.

ऐसे काम करेगा नया फीचर

मान लीजिए आप किसी इवेंट में किसी से मिले और उन्हें तीन बार मैसेज भेजा लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. तो यह तीनों मैसेज आपकी तय सीमा में से घट जाएंगे. सीमा पूरी हो जाने पर आप उस महीने में किसी नए व्यक्ति को और मैसेज नहीं भेज पाएंगे. इससे बार-बार आने वाले अनचाहे मैसेज में कमी आएगी.

सीमा कितनी होगी, अभी तय नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप ने फिलहाल इस सीमा की सटीक संख्या तय नहीं की है. कंपनी अलग-अलग देशों में अलग-अलग सीमाओं के साथ टेस्टिंग कर रही है. जब कोई यूजर या बिजनेस तय सीमा के करीब पहुंचेगा तो ऐप पर एक पॉप-अप नोटिफिकेशन दिखेगा. अगर चेतावनी के बाद भी मैसेज भेजे गए तो अकाउंट को कुछ समय के लिए नए नंबरों को मैसेज करने से रोका जा सकता है.

विज्ञापन

जल्द होगा फीचर का रोलआउट

व्हाट्सऐप ने साफ कर दिया है कि यह फीचर आने वाले कुछ हफ्तों में कई देशों में लागू किया जाएगा. कंपनी का कहना है कि आम यूजर्स को इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि यह कदम केवल स्पैम और प्रमोशनल मैसेज भेजने वालों के लिए है. इस फीचर के आने के बाद चैट लिस्ट पहले से कहीं ज्यादा क्लीन और उपयोगी बन जाएगी.

व्हाट्सऐप पर लगातार बढ़ रहे प्रमोशनल और स्पैम मैसेज की समस्या अब खत्म होने वाली है. नए मंथली मैसेज कैप फीचर से यूजर्स को राहत तो मिलेगी ही, साथ ही यह प्लेटफॉर्म और भी भरोसेमंद और सुरक्षित महसूस होगा. कंपनी इसे धीरे-धीरे कई देशों में लॉन्च करने की तैयारी में है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ