WhatsApp New Update: मेटा अपने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp को लगातार बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक खास अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के साथ कंपनी ने ऐप में नया लो-लाइट मोड ऐड किया है, जो कम रोशनी वाले एनवायरनमेंट में वीडियो की क्वालिटी में बढ़ा देता है। जी हां, यह सुविधा वीडियो कॉल के दौरान आने वाली एक बड़ी परेशानी को खत्म कर देती है। अगर आप भी किसी ऐसी जगह पर हैं जहां लाइट कम है तो ये अपडेट आपकी काफी ज्यादा मदद करेगा।
फ़िल्टर और बैकग्राउंड ऑप्शन भी आया
इस नए अपडेट के साथ कंपनी ने वीडियो कॉल के लिए फ़िल्टर और बैकग्राउंड ऑप्शन भी ऐड किए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है।जबकि कुछ यूजर्स को तो पहले ही नए फ़िल्टर और बैकग्राउंड ऑप्शन मिल गए हैं लेकिन लो-लाइट मोड के साथ वीडियो कॉलिंग और भी जबरदस्त हो जाएगी। लो लाइट मोड के साथ वीडियो कॉल के दौरान आपको नॉइस भी देखने को नहीं मिलेगी।
WhatsApp पर लो-लाइट मोड कैसे इस्तेमाल करें?
WhatsApp पर लो-लाइट मोड को यूज करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले अपना WhatsApp ओपन करें।
- इसके बाद वीडियो कॉल शुरू करें।
- अपनी वीडियो फीड को फुल स्क्रीन पर शिफ्ट करें।
- लो-लाइट मोड चालू करने के लिए ऊपरी दाएं कोने में ‘बल्ब’ आइकन पर टैप करें।
- इसे ऑन करने के लिए, बस बल्ब आइकन पर फिर से टैप करें।
- बस इतना करते ही आपकी वीडियो कॉल की क्वालिटी और भी बेहतर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें : करोड़ों श्रद्धालुओं को गूगल का तोहफा! महाकुंभ में Google Maps ऐसे करेगा मदद
iOS और Android दोनों पर उपलब्धता
लो-लाइट मोड WhatsApp के iOS और Android दोनों वर्जन पर उपलब्ध है। हालांकि, यह Windows ऐप पर सपोर्ट नहीं करता। यूजर्स को हर कॉल के लिए लो-लाइट मोड एक्टिव करना होगा, क्योंकि भविष्य की हर कॉल के लिए इसे ऑन रखने के लिए कोई सेटिंग नहीं है। वहीं, विंडोज ऐप पर लो-लाइट मोड उपलब्ध नहीं है, फिर भी यूजर्स अपने वीडियो कॉल के दौरान ब्राइटनेस को मैन्युअल रूप से एडजस्ट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
4 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
6 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
8 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
21 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines