कैसे ऑन करें WhatsApp का Translation फीचर, जानें Step-by-Step प्रोसेस

WhatsApp ने इन-बिल्ट ट्रांसलेशन फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब अलग-अलग भाषाओं में आए मैसेज का तुरंत हिंदी या दूसरी पसंदीदा भाषा में अनुवाद किया जा सकता है. यहां जानते हैं ये फीचर कैसे काम करेगा.

WhatsApp Translation Feature

अब भाषा नहीं बनेगी बातचीत में रुकावट. (Photo-WhatsApp)

विज्ञापन

How to Use WhatsApp Translation Feature: आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं, बल्कि काम, पढ़ाई और कनेक्शन का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है. लेकिन अलग-अलग भाषाएं कई बार बातचीत में बाधा बन जाती हैं. इसी समस्या को खत्म करने के लिए WhatsApp ने अपना इन-बिल्ट ट्रांसलेशन फीचर पेश किया है, जिससे अब बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के, सीधे WhatsApp पर ही मैसेज का अनुवाद किया जा सकता है. यह फीचर Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है और बातचीत को पहले से ज्यादा आसान बनाता है.

WhatsApp का ट्रांसलेशन फीचर क्या है

Advertisment

WhatsApp का यह नया फीचर आपको किसी भी दूसरी भाषा में आए मैसेज को तुरंत आपकी पसंदीदा भाषा में पढ़ने की सुविधा देता है. चाहे आप विदेश में किसी दोस्त से बात कर रहे हों, इंटरनेशनल क्लाइंट से चैट कर रहे हों या नई भाषा सीख रहे हों, यह फीचर बातचीत को बिना रुकावट आगे बढ़ाने में मदद करता है.

सबसे पहले WhatsApp अपडेट करें

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है. Android यूजर्स Google Play Store और iPhone यूजर्स App Store में जाकर अपडेट चेक करें. ध्यान रखें कि यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है, इसलिए अपडेट के बाद भी कुछ समय लग सकता है.

विज्ञापन

कैसे करें ट्रांसलेट?

अगर आप किसी एक खास मैसेज को ट्रांसलेट करना चाहते हैं, तो उस चैट को खोलें जिसमें मैसेज आया है. अब उस मैसेज पर कुछ सेकंड के लिए लॉन्ग प्रेस करें. इसके बाद Android में तीन डॉट्स वाले मेन्यू पर और iOS में कॉन्टेक्स्ट मेन्यू पर टैप करें. यहां आपको “Translate” का ऑप्शन दिखेगा. इस पर टैप करते ही अनुवाद किया हुआ टेक्स्ट उसी मैसेज के नीचे दिखने लगेगा.

विज्ञापन

ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन कैसे चालू करें

Android यूजर्स के लिए WhatsApp में पूरे चैट का ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन भी उपलब्ध है. इसके लिए Settings में जाएं, फिर Chats और उसके बाद Translation ऑप्शन चुनें. यहां ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन को ऑन करें और इनपुट व आउटपुट भाषा चुन लें. इसके बाद उस चैट में आने वाले सभी मैसेज अपने आप आपकी चुनी हुई भाषा में ट्रांसलेट होते रहेंगे.

विज्ञापन

कौन-कौन सी भाषाएं ट्रांसलेट हो सकती हैं

WhatsApp फिलहाल कई प्रमुख ग्लोबल भाषाओं को सपोर्ट करता है. इसमें अंग्रेंजी, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, हिंदी समेत कई अन्य भाषाएं शामिल हैं. हालांकि, भाषाओं की उपलब्धता देश और क्षेत्र के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है.

विज्ञापन

किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा काम का है यह फीचर

अगर आप विदेश यात्रा करते हैं, तो लोकल लोगों के मैसेज समझना अब आसान हो जाएगा. बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए यह फीचर इंटरनेशनल क्लाइंट्स से बातचीत में भाषा की दीवार तोड़ता है. वहीं, स्टूडेंट्स और नई भाषा सीखने वालों के लिए यह फीचर ओरिजिनल और ट्रांसलेटेड टेक्स्ट को साथ देखकर सीखने का अच्छा मौका देता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ