WhatsApp का नया फीचर, अब कंट्रोल करें कौन रीशेयर कर सकता है आपका स्टेटस

WhatsApp ने Android ऐप में नया फीचर टेस्ट किया है, जिससे यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट्स पर ज्यादा कंट्रोल रख सकेंगे. जानें कैसे चुनें कौन रीशेयर कर सकता है आपका स्टेटस.

WhatsApp में अब मिलेगा स्टेटस पर पूरा कंट्रोल

WhatsApp में अब मिलेगा स्टेटस पर पूरा कंट्रोल. (Photo-Freepik)

WhatsApp अपने Android ऐप में एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है, जो यूजर्स को उनके स्टेटस अपडेट्स पर ज्यादा कंट्रोल देगा. इस मैसेजिंग ऐप में अब ऐसा ऑप्शन आने वाला है, जिससे स्टेटस का ऑरिजिनल यूजर तय कर सकेगा कि कौन उनका स्टेटस रीशेयर कर सकता है. कंपनी का कहना है कि जब कोई स्टेटस रीशेयर किया जाएगा, तो मूल लेखक की जानकारी दिखाई नहीं जाएगी.

स्टेटस रीशेयरिंग कैसे काम करेगा

WABetaInfo के अनुसार, यह फीचर WhatsApp Beta for Android वर्जन 2.25.27.5 में देखा गया है. इस फीचर को अनेबल करने के बाद, यूजर Allow Sharing टॉगल ऑन करके दूसरों को अपने स्टेटस रीशेयर करने की अनुमति दे सकता है. ध्यान दें कि यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है और इसे मैन्युअली ऑन करना पड़ता है.

कौन-कौन रीशेयर कर सकता है

इस फीचर के साथ यूजर्स को यह तय करने का विकल्प मिलेगा कि उनका स्टेटस कौन देख सकता है और कौन रीशेयर कर सकता है. अगर कोई यूजर किसी खास संपर्क को स्टेटस दिखाना नहीं चाहता या सिर्फ चुनिंदा लोगों के साथ शेयर करना चाहता है, तो केवल उन्हीं लोगों को रीशेयर करने का राइट मिलेगा.

रीशेयरिंग में मिलेगा लेबल और नोटिफिकेशन

रीशेयर किए गए स्टेटस पर स्क्रीन के ऊपर एक लेबल दिखेगा ताकि भ्रम न हो. मूल यूजर को नोटिफिकेशन मिलेगा जब उनका स्टेटस किसी ने रीशेयर किया. लेकिन रिसीवर को उस व्यक्ति की पर्सनल इंफो नहीं दिखाई जाएगी जिसने मूल स्टेटस शेयर किया था.

यह नया फीचर WhatsApp यूजर्स को उनके स्टेटस अपडेट्स पर बेहतर प्राइवेसी और कंट्रोल देता है. अब आप तय कर सकते हैं कि कौन आपका कंटेंट रीशेयर कर सकता है, और आपकी निजी जानकारी सेफ रहेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ