Whatsapp New Features 2024: व्हाट्सप्प का यूज आज भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स करते हैं। पिछले कुछ वक्त में कंपनी ने कई शानदार फीचर रोल आउट किए हैं। इन नए फीचर्स ने यूजर एक्सपेरिंस काफी शानदार कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने स्पैम मैसेज को लॉक स्क्रीन से ही ब्लॉक करने का फीचर ऐड किया है। वहीं अब ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही एक नया अपडेट जारी करेगी जो यूजर्स को लिंक किए गए डिवाइस पर उनकी चैट को सिक्योर रखने में मदद करेगा।
लिंक्ड डिवाइस फीचर
पहले, कई डिवाइस पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने में काफी मुश्किलें आती थी, लेकिन लिंक्ड डिवाइस फीचर की शुरूआत ने इस प्रोसेस को बहुत आसान बना दिया, जिससे यूजर्स कई प्लेटफार्मों पर मैसेज को आसानी से सिंक करके रीड या रिप्लाई कर सकते हैं। अब, लेटेस्ट रिपोर्ट में यह सामने आया है कि कंपनी एंड्रॉइड 2.24.4.14 अपडेट में चैट लॉक फीचर में बड़ा अपग्रेड करने जा रही है।
सिंकिंग फीचर होगा बेहतर
एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के पास पहले से ही अपने डिवाइस के पासकोड, फेस आईडी, फिंगरप्रिंट या सीक्रेट कोड का यूज करके चैट को लॉक करने का ऑप्शन है, लेकिन यह सिक्योरिटी अभी तक केवल प्राइमरी डिवाइस तक सीमित है। हालांकि, व्हाट्सएप को अब सिंकिंग फीचर को और भी बेहतर करने पर काम करते हुए देखा गया है जो अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम में लिंक किए गए डिवाइस पर चैट लॉक की सुविधा देगा।
सभी जगह चैट्स होगी लॉक
इसका मतलब यह है कि जब कोई यूजर किसी चैट को एक डिवाइस पर लॉक करता है, तो ये वेब, विंडोज और मैक ओएस प्लेटफॉर्म सहित सभी लिंक किए गए डिवाइस पर ऑटोमेटिक लॉक हो जाएगी। किसी लिंक किए गए डिवाइस से लॉक की गई चैट की लिस्ट तक पहुंचने के लिए, यूजर्स को एक सीक्रेट कोड एंटर करना होगा। बता दें कि यह सिक्योरिटी अपडेट आपकी प्राइवेसी को एक कदम आगे ले जाएगा।
टेस्टिंग फेज में है फीचर
WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और यह जल्द ही व्हाट्सएप के पब्लिक वर्जन में पेश किया जाएगा। हालांकि इस फीचर के रोलआउट की अभी तक कोई डेट निकल कर सामने नहीं आई है, लेकिन अगर आप अभी इस फीचर का यूज करना चाहते हैं तो बीटा वर्जन में अपने व्हाट्सएप को अपडेट करके इस फीचर का मजा ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
नया सीक्रेट कोड फीचर
इसके अलावा मेटा ने हाल ही में चैट के लिए एक न्यू सीक्रेट कोड फीचर ऐड किया है, जो प्राइवेसी के मामले में एक बड़ा अपडेट बन गया है। व्हाट्सएप पर यूजर्स के पास पहले से ही अपनी सुपर पर्सनल चैट में लॉक लगाने का ऑप्शन था, लेकिन पहले इसमें एक खामी थी। जिसे अब सीक्रेट कोड के जरिए फिक्स कर दिया गया है। प्लेटफ़ॉर्म वही फिंगरप्रिंट पासवर्ड रखने की सुविधा देता था जिसका यूज वे अपने फोन को अनलॉक करने के लिए करते हैं। अब ऐसा नहीं है अपडेट के बाद आप अपनी पसंद का कोई भी सीक्रेट कोड चैट को लॉक करने के लिए रख सकते हैं।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
3 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
5 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
6 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
10 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines