WhatsApp में आने वाला है कमाल का फीचर, हिंदी में पढ़ सकेंगे अंग्रेजी का मैसेज

WhatsApp New Feature: क्या आप भी WhatsApp का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं? और अंग्रेजी में अगर कोई मैसेज कर दे तो उसे समझने के लिए गूगल ट्रांसलेट का सहारा लेते हैं तो अब चिंता न करें। कंपनी एक बहुत ही कमाल का फीचर ला रही है जिससे आप सभी मैसेज हिंदी में पढ़ सकेंगे।

WhatsApp New Feature
विज्ञापन

WhatsApp New Feature: WhatsApp का इस्तेमाल आज भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। भारत में तो इस ऐप के दीवाने आपको हर जगह मिल जाएंगे। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स को रोल आउट करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने ऐप में कई बड़े बदलाव किए हैं जिसमें नए कॉल बार से लेकर कालिंग इंटरफेस में बदलाव शामिल है। कंपनी को हाल ही में वॉइस नोट को टेक्स्ट में बदलने वाले फीचर पर भी काम करते हुए स्पॉट किया गया है। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ऐप में Translate मैसेज फीचर ला रही है। जिससे आप अन्य भाषाओं में भेजे गए मैसेज भी आसानी से समझ पाएंगे। चलिए इसके बारे में जानें…

WhatsApp New Feature

Advertisment

जल्द हो सकता है रोल आउट

दरअसल हाल ही में Wabetainfo ने एक रिपोर्ट शेयर की है जिसमें एक नया Translate मैसेज फीचर दिखाई दे रहा है। WhatsApp बीटा के  Android 2.24.15.5 अपडेट के साथ ये नया फीचर स्पॉट हुआ है। इससे पहले WhatsApp को वॉइस मैसेज को ट्रांसक्राइब करने के लिए एक फीचर पर भी काम करते देखा गया था। जहां यूजर्स को वॉयस नोट्स को टेक्स्ट में बदलने की सुविधा मिलती है, क्योंकि ये ट्रांसक्रिप्शन ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग के जरिए होता है। इसलिए ये काफी सेफ भी है लेकिन अब कंपनी WhatsApp Translate मैसेज फीचर भी ला रही है। ऐसा लगता है कि दोनों ही फीचर जल्द ही रोल आउट हो सकते हैं।

गूगल ट्रांसलेट की नहीं पड़ेगी जरूरत

कंपनी ने इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें आप ये देख सकते हैं कि फीचर कहां और कैसे काम करेगा। इस ऑप्शन के आने के बाद आपको किसी मैसेज को समझने के लिए गूगल ट्रांसलेट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये एक क्लिक पर किसी भी मैसेज को आपकी पसंदीदा भाषा में बदल देगा। हालांकि शुरुआत में इस फीचर के साथ हिंदी और अंग्रेजी लैंग्वेज का सपोर्ट मिल सकता है।

विज्ञापन

WhatsApp New Feature

करना होगा ये एक काम…

जिन बीटा यूजर्स को ये फीचर मिल गया है उन्हें इसका यूज करने के लिए एक लैंग्वेज पैक डाउनलोड करना होगा, ताकि आप किसी भी समय अपनी पसंदीदा लैंग्वेज में मैसेज को Translate कर सकें। इसके अलावा, यह लाइव ट्रांसलेट फीचर शुरू में हिंदी और अंग्रेजी जैसी कुछ भाषाओं तक लिमिटेड हो सकता है, लेकिन कंपनी नए अपडेट के साथ इसमें और भी ज्यादा लैंग्वेज सपोर्ट को जोड़ सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ