WhatsApp पर बदल जाएगा फोटो भेजने का तरीका, आ रहा है जबरदस्त अपडेट    

WhatsApp New Feature: अगर आप भी व्हाट्सएप का यूज करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी इन दिनों एक कमाल के फीचर पर काम कर रही है। जो यूजर्स के फोटो भेजने का तरीका ही बदल देगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

WhatsApp New Feature
विज्ञापन

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप का यूज आज दुनिया भर में करोड़ों लोग करते हैं। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स पेश कर रही है। वहीं अब कहा जा रहा है कि जल्द ही कंपनी एक जबरदस्त अपडेट ला रही है जो फोटो भेजने का तरीका ही बदल कर रख देगा। जी हां, व्हाट्सएप का यूज करके आज हम में से कई लोग मीडिया फाइल्स को शेयर करते हैं, इसके लिए सबसे पहले अटैच बटन पर क्लिक करना होता है और फिर अपनी फोटो गैलरी तक जाने का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, अगर हम आपको कहें कि कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जो फोटो-शेयरिंग को बहुत आसान बना देगा?

कैसे काम करेगा फीचर

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप एक नया फीचर पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है जो यूजर्स को अपने कॉन्टेक्ट्स के साथ और भी आसानी से फोटोज शेयर करने में मदद करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को बस अटैच फाइल बटन को थोड़ी देर तक होल्ड रखना होगा और यह उन्हें सीधे उनकी फोटो गैलरी में ले जाएगा। यह आपको फोटो गैलरी ऑप्शन सेलेक्ट करने की जरूरत को खत्म कर देगा  और आपके समय की बचत करेगा।

Advertisment

कुछ यूजर्स को मिला फीचर

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह फीचर कुछ यूजर्स के लिए पहले ही रोल आउट कर दिया गया है और जल्द ही बाकि यूजर्स के लिए भी  उपलब्ध होने की उम्मीद है। हालांकि, व्हाट्सएप ने अपने आधिकारिक चेंज लॉग में इस फीचर की कोई जानकारी नहीं दी है।

आ रहा स्टेटस नोटिफिकेशन फीचर

व्हाट्सएप अभी कई फीचर्स पर काम कर रहा है, जिनका उद्देश्य यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट के लिए नोटिफिकेशन फीचर पर भी काम कर रहा है। ये फीचर यूजर्स को कांटेक्ट द्वारा शेयर किए गए स्टेटस अपडेट का नोटिफिकेशन देगा।

विज्ञापन

मिलेगा Suggested Chat सेक्शन

इस फीचर के अलावा, व्हाट्सएप ऐप के अंदर एक अलग “Suggested Chat” सेक्शन भी पेश करने की तैयारी कर रहा है, जिसका उद्देश्य नए कनेक्शन के साथ आसानी से जुड़ने और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। जल्द ही चैट लिस्ट के निचले भाग में एक अलग Suggested Chat सेक्शन दिखाई देगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ