WhatsApp New Feature: WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। हाल ही में, WABetaInfo ने खुलासा किया है कि WhatsApp अपने यूजर्स को मेटा AI के लिए अलग अलग वॉयस को सेलेक्ट करने का ऑप्शन देने की तैयारी कर रहा है। यह फीचर Android बीटा वर्जन में देखा गया है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।
कैसे काम करेगा यह फीचर?
यूजर्स मेटा AI के साथ बातचीत करते समय अपनी पसंद की आवाज चुन सकेंगे। कंपनी का कहना है कि अलग अलग आवाजों से यूजर्स और मेटा AI के बीच का जुड़ाव और मजबूत होगा। यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर WhatsApp के आने वाले अपडेट्स में उपलब्ध होगा। इसलिए, इस फीचर का आनंद लेने के लिए आप अपने ऐप को Google Play Store या Apple App Store से अपडेट रखें।
इंसानों वाली आएगी फील
यह फीचर WhatsApp को और अधिक पर्सनल और एंटरटेनिंग बनाएगा। यूजर्स अब मेटा AI के साथ बातचीत करते समय एक रोबोट से बात कर रहे हैं, ऐसा महसूस नहीं करेंगे। कंपनी कहीं न कहीं इस बदलाव के साथ यूजर एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगी।
ये भी पढ़ें : फास्ट चार्जिंग से खराब हो जाती है फोन की बैटरी? डिवाइस रहेगा सेफ बस ऐसे करें यूज
आ रहा है ये गजब फीचर…
वहीं, हालिया रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि अब कंपनी WhatsApp के प्रोफाइल में भी बदलाव करने जा रही है जिसके बाद आपको यहां जल्द ही एक और ऑप्शन दिखाई देगा। जिससे आप प्रोफाइल में अपनी फोटो की जगह अवतार को सेट कर सकेंगे। WABetaInfo ने हालिया रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। हालांकि अभी तक ये फीचर रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही इसे रोल आउट किया जाएगा। बता दें कि इस अपडेट के बाद आपको प्रोफाइल फोटो पर स्वाइप करके जल्द ही अवतार दिखेगा।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
22 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
23 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines