WhatsApp Calling New Feature: व्हाट्सएप इस वक्त दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है, मेटा लगातार इस ऐप के लिए नए नए फीचर्स को पेश कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने WhatsApp कॉलिंग इंटरफेस में बदलाव किया था जिसके बाद अब अगर आपको कोई कॉल करता है तो ये ऐप के चैट बार में टॉप पर दिखाई देता है। यहां आपको कॉल कंट्रोल करने के लिए दो ऑप्शन भी दिए गए हैं जिसकी मदद से आप कॉल को म्यूट या एंड कर सकते हैं। वहीं, अब एक बार फिर WhatsApp कॉलिंग में कंपनी ने बदलाव किया है।
दरअसल अब कंपनी ने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के लिए एक और फीचर पेश किया है जिसकी मदद से आप ऐप से सीधे किसी को कॉल कर सकते हैं। कंपनी ने iPhone वालों के लिए एक नया इन-ऐप डायलर फीचर रोल आउट किया है, जिससे यूजर्स सीधे नंबर डायल कर कॉल कर सकते हैं, वो भी बिना नंबर सेव किए। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
WhatsApp में iOS यूजर्स को मिला नया डायलर कीपैड
दरअसल, WABetaInfo की हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि WhatsApp Android के बीटा वर्जन 2.24.13.17 में इस फीचर को टेस्ट कर रहा है। हालांकि iOS वालों के लिए कंपनी ने ये नया डायलर कीपैड फीचर रोल आउट कर दिया है। हमें भी अपने iPhone पर ये नया फीचर मिल गया है। नया फीचर्स यूजर्स का काम और भी ज्यादा आसान कर रहा है, क्योंकि अब आपको किसी को कॉल करने के लिए पहले उसका नंबर सेव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आप सीधे ऐप से उसे कॉल कर सकते हैं। हालांकि अगर आपको अभी तक ये फीचर नहीं मिला है तो परेशान न हों, कंपनी धीरे-धीरे इसे सभी के लिए रोल आउट कर रही है। आने वाले दिनों में आपको भी ये नया फीचर अपने iPhone पर मिल सकता है।
मेटा के नए फीचर से 3 एडवांस फायदे
- सीधे नंबर डायल करें: इस नए फीचर से आप नंबर सेव किए बिना WhatsApp कॉल कर सकते हैं।
- अंजान नंबरों से बचाव: ज्यादा जरूरी कॉल के लिए आपको नंबर सेव करने की बाध्यता खत्म हो जाती है।
- फास्ट और आसान कॉलिंग: इससे कॉल करने का प्रोसेस पहले से ज्यादा आसान और फास्ट हो गया है।
ये भी पढ़ें : 30-40 हजार का AC छोड़ो सिर्फ 5 हजार में ठंडा होगा कमरा, खरीद लें ये शानदार डिवाइस; देखें 3 बेस्ट ऑप्शन
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines