WhatsApp रोज कुछ न कुछ नया फीचर लेकर आता है और अपने यूजर्स को चौंका देता है। ऐसा ही एक नया फीचर कंपनी ने लॉन्च किया है जिसमें यूजर को सामने वाले को एक अच्छा और सही मैसेज भेज पाएंगे। WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक खास फीचर लॉन्च किया है Meta AI Writing Help। इसकी मदद से अब यूजर्स अपने मैसेज को पहले से ज्यादा स्मार्ट और बेहतर तरीके से लिख पाएंगे।
कई बार ऐसा होता है कि जल्दी-जल्दी में भेजे गए मैसेज में छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं या कभी हम चाहते हैं कि मैसेज थोड़ी टोन बदल जाए, जैसे कि वो प्रोफेशनल हो, या फनी-मजेदार या इमोशनल हो। ऐसे में अब यह काम WhatsApp पर आया ये नया AI फीचर कर देगा। खास बात यह है कि WhatsApp आपके मैसेज को स्टोर नहीं करेगा, जिससे आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।
Writing Help फीचर
जब आप कोई मैसेज टाइप करेंगे, तो चैट बॉक्स में एक पेंसिल आइकन दिखाई देगा। उस पर टैप करते ही Meta AI आपको 3 से 4 नए सुझाव देगा। इन सुझावों में अलग-अलग टोन होंगे, जैसे Professional, Funny, Supportive या Proofread। इनमें से आप जो चाहें चुन सकते हैं और भेज सकते हैं। WhatsApp का कहना है कि इस प्रक्रिया में आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। यानी AI सिर्फ सुझाव देगा, आपके मैसेज को न तो स्टोर करेगा और न ही पढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- क्या आपके WhatsApp पर सेव नंबर फोन में नहीं दिख रहे? यहां जानें आसान सेटिंग!
सबसे ज्यादा फायदा किसे
- स्टूडेंट्स- असाइनमेंट या प्रोफेसर को मैसेज लिखने में।
- जॉब प्रोफेशनल्स- बॉस या क्लाइंट को प्रोफेशनल तरीके से मैसेज भेजने के लिए।
- दोस्त और परिवार- Funny या Emotional चैट्स के लिए।
- वे लोग जिन्हें अंग्रेजी में मैसेज लिखने में परेशानी होती है।
ऐसे काम करेगा फीचर
- Step 1: सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp को Google Play Store या App Store से अपडेट करें।
- Step 2: अब किसी भी चैट को खोलें और मैसेज टाइप करना शुरू करें।
- Step 3: टाइप करते समय आपको टेक्स्ट बॉक्स में छोटा-सा पेंसिल आइकन दिखाई देगा।
- Step 4: इस आइकन पर टैप करें और Meta AI से 3-4 अलग-अलग सुझाव पाएं।
- Step 5: आप मैसेज को Professional, Funny, Supportive या Proofread मोड में बदल सकते हैं।
- Step 6: जो सुझाव पसंद आए, उसे चुनें और भेज दें।
ये भी पढ़ें- सावधान! कहीं हैक तो नहीं हो गया आपका स्मार्ट फोन, कैसे पहचाने?
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
23 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines