हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Whatsapp ने पेश किया नया फीचर, यूजर्स ओरिजिनल क्वालिटी में भेज सकेंगे मीडिया फाइल, जानें कैसे करेगा काम?

Whatsapp Latest Features: लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने iOS यूजर्स के लिए एक खास फीचर पेश किया है। यूजर्स अब आसानी से ओरिजिनल क्वालिटी वाले मीडिया को एक फाइल के रूप में भेज सकते हैं।

विज्ञापन

Whatsapp Latest Features: मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने एक नया फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से iOS यूजर्स फोटो और वीडियो को ओरिजिनल क्वालिटी में शेयर कर सकेंगे। आईओएस पर व्हाट्सएप के 23.24.73 अपडेट के साथ आने वाले आधिकारिक चेंजलॉग के अनुसार, यूजर्स अब “आसानी से ओरिजिनल क्वालिटी वाले मीडिया को एक फाइल के रूप में भेज सकते हैं।” व्हाट्सएप ने इस फीचर की टेस्टिंग नवंबर में की थी।

कब से काम करेगा नया फीचर?

चेंजलॉग में कहा गया है कि यह फीचर “आने वाले हफ्तों में” उपलब्ध होगी। यानी यूजर्स को इस फीचर का लाभ लेने के लिए अभी इंतजार करना होगा। लाइव होने के बाद यूजर्स अपने स्मार्टफोन के चैट बॉक्स में “+” पर क्लिक करके, “विंडोज” का चयन करके और फिर “फोटो या वीडियो सेलेक्ट” तक पहुंच सकते हैं। इस सुविधा का उपयोग करके यूजर्स अधिकतम 2GB तक का फाइल साइज शेयर सकेंगे।

व्हाट्सएप का ये फीचर भी है खास

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने लाखों यूजर्स के लिए एक ‘सीक्रेट कोड फीचर’ भी लॉन्च किया है। जो उसके प्लेटफॉर्म पर संवेदनशील चैट (sensitive chat) को सुरक्षित रखने का एक अतिरिक्त सुविधा प्रदान करता है। सीक्रेट कोड की मदद से यूजर्स अपनी लॉक की गई चैट को और भी सिक्योर कर सकते हैं। साफ तौर पर बताएं तो सीक्रेट कोड एक ऐसा कोड है जिससे आप अपने फोन को अनलॉक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले पासवर्ड से अलग एक दूसरे पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी स्मार्टफोन को अनलॉक करने के बाद आपको व्हाट्सएप के लिए एक अलग कोड डालना होगा, जो आप खुद सेट करेंगे।

ये भी पढ़ेंः Jio के बाद Airtel का धमाका! इस न्यू प्लान में Free मिल रहा Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन

मार्क जुकरबर्ग ने क्या कहा?

मेटा के संस्थापक और सीईओ, मार्क जुकरबर्ग ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर कहा, अब आप अपनी लॉक की गई चैट को केवल तभी प्रदर्शित होने के लिए सेट कर सकते हैं जब आप सर्च बार में गुप्त कोड टाइप करते हैं, इसलिए कोई भी अनजाने में आपकी सबसे निजी बातचीत को नहीं खोज सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें