Jio के बाद Airtel का धमाका! इस न्यू प्लान में Free मिल रहा Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन

Airtel Free Disney+ Hotstar Plan: क्या आप भी Free में Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं? तो अभी इस रिचार्ज प्लान के बारे में जान लें…

Airtel Free Disney+ Hotstar Plan
विज्ञापन

869 रुपये में उपलब्ध ये प्लान

एयरटेल का नया डिज़्नी+ हॉटस्टार बंडल प्लान 869 रुपये में उपलब्ध है। इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता और हर दिन 2GB डाटा मिलता है। यह प्लान 5G एक्सेस वाले क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डाटा भी प्रदान करता है। खास बात यह है कि इस एयरटेल प्रीपेड प्लान में तीन महीने के लिए फ्री डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है।

विज्ञापन

वीडियो से भी जानें कुछ बेस्ट प्लान्स

मिलते हैं ये लाभ भी

जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यूजर्स केवल अपने स्मार्टफ़ोन के माध्यम से ही डिज्नी + हॉटस्टार का मजा ले सकते हैं। इस प्रीपेड प्लान के साथ दिए जाने वाले अन्य लाभों में तीन महीने के लिए फ्री अपोलो 24/7 सर्कल, विंक म्यूजिक और हैलो ट्यून्स एक्सेस, साथ ही रिवार्ड्स मिनी सब्सक्रिप्शन शामिल है।

विज्ञापन

Jio का भी ले सकते हैं प्लान

एयरटेल के अलावा Jio भी तीन महीने का डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ एक प्रीपेड प्लान पेश करता है। यह प्लान 808 रुपये में उपलब्ध है और इसमें अनलिमिटेड 5G डाटा भी शामिल है। Jio प्लान हर दिन 2GB 4G डेटा, अनलिमिटेड लोकल एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है। इस प्लान की वैधता भी 84 दिनों की है।

वीडियो से जानें एयरटेल के साथ मिलने वाला DISNEY+HOTSTAR सब्सक्रिप्शन प्लान कैसे एक्टिवेट करें

विज्ञापन

एयरटेल ने पेश किया था ये खास प्लान भी

हाल ही में, एयरटेल ने 1,499 रुपये में नेटफ्लिक्स प्रीपेड बंडल प्लान भी पेश किया था। जो यूजर्स को 84 दिनों की वैधता के साथ असीमित 5G डाटा और असीमित वॉयस कॉल एक्सेस के साथ तीन महीने के लिए नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान का एक्सेस देता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ