WhatsApp Incognito Chat with Meta AI: WhatsApp अब अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लेकर आया है, जो प्राइवेसी को लेकर लोगों की सबसे बड़ी चिंता को कम कर सकता है. अक्सर लोग AI चैट के दौरान यह सोचकर परेशान रहते हैं कि कहीं उनकी बातचीत कंपनी पढ़ तो नहीं रही. इसी को ध्यान में रखते हुए WhatsApp ने नया Incognito Chat with Meta AI फीचर पेश किया है. कंपनी का दावा है कि इस फीचर के जरिए की गई बातचीत पूरी तरह निजी और सुरक्षित रहेगी.
क्या है Incognito Chat फीचर?
WhatsApp ने अपने Meta AI के लिए नया इनकॉग्निटो चैट फीचर जोड़ा है. इसकी मदद से यूजर्स AI के साथ सीक्रेट तरीके से बातचीत कर सकेंगे. कंपनी ने इस फीचर को खासतौर पर प्राइवेट चैटिंग एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया है, ताकि यूजर्स बिना किसी डर के AI का इस्तेमाल कर सकें.
कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी?
मेटा के मुताबिक यह फीचर Private Processing Technology पर बेस्ड है. इसमें AI से जुड़ी पूरी प्रोसेसिंग एक Trusted Execution Environment यानी TEE के अंदर होती है. आसान भाषा में कहें तो आपकी चैट एक सुरक्षित डिजिटल माहौल में रहती है, जहां कोई बाहरी व्यक्ति उसे एक्सेस नहीं कर सकता.
क्या Meta भी नहीं पढ़ पाएगा आपकी चैट?
कंपनी का दावा है कि इनकॉग्निटो चैट में की गई बातचीत को Meta भी एक्सेस नहीं कर पाएगा. यानी यूजर और AI के बीच जो भी चैट होगी, वह पूरी तरह प्राइवेट रहेगी. Meta का कहना है कि यह पहला बड़ा AI प्लेटफॉर्म है, जिसमें चैट लॉग कंपनी के सर्वर पर सेव नहीं किए जाते.
ये भी पढ़ें- अब पूरी तरह फ्री नहीं रहा WhatsApp! नई Plus सर्विस शुरू, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
Disappearing Message जैसा मिलेगा फायदा
इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि AI के साथ की गई चैट अस्थायी रूप से भी सेव नहीं होती. जैसे ही यूजर चैट से बाहर निकलता है, सभी मैसेज अपने आप डिलीट हो जाते हैं. इससे किसी भी निजी जानकारी के लीक होने का खतरा काफी कम हो जाता है.
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसी सिक्योरिटी
WhatsApp ने इस फीचर की सुरक्षा की तुलना एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से की है. कंपनी के अनुसार चैट का डेटा इतना सुरक्षित रहेगा कि उसे न तो कोई बाहरी व्यक्ति देख सकेगा और न ही कंपनी खुद उसे पढ़ पाएगी.
WhatsApp में Meta AI कैसे इस्तेमाल करें?
Meta AI को इस्तेमाल करना काफी आसान है. इसके लिए WhatsApp में दिए गए Meta AI आइकन पर क्लिक करना होगा. वहां पहले से कुछ प्रॉम्प्ट दिखाई देंगे, जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है. यूजर्स AI के साथ चैट करने के अलावा इमेज से जुड़े फीचर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Sony Xperia 1 VIII: 1TB स्टोरेज और 48MP कैमरे वाला Sony का नया फोन लॉन्च, iPhone को देगा सीधी टक्कर!
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines