Whatsapp Hidden Features: व्हाट्सएप भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले पॉपुलर मैसेजिंग ऐप में से एक है। मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए फीचर्स पेश करती रहती है। हालांकि कई यूजर्स आज भी ऐप के कुछ फीचर्स से अनजान हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ हिडन फीचर्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे।
Secret Chats
क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सएप पर अब आप अपनी चैट को एक कोड के साथ भी हाईड कर सकते हैं। यह फीचर आपकी बातचीत में सिक्योरिटी की एक और एक्स्ट्रा लेयर ऑफर करता है। इस कोड को आप अपनी मर्जी से चुन सकते हैं, जिसके बाद केवल कोड ऐड करने के बाद ही आपको हाईड चैट दिखाई देगी।
वीडियो में देखें Top 10 Crazy Hidden WhatsApp Features
मल्टीपल डिवाइस चेक
अगर आपको भी इस बात का डर सता रहा है कि कहीं कोई आपके व्हाट्सएप मैसेज को किसी अन्य डिवाइस से रीड तो नहीं कर रहा है, तो आप ऐप सेटिंग्स में “व्हाट्सएप वेब” सेक्शन में जाकर इस बात का पता लगा सकते हैं। यहां, आप उन सभी डेविस की लिस्ट देख सकते हैं जहां आपका व्हाट्सएप अकाउंट लॉग इन है।
ये भी पढ़ें : कहीं आप भी न हो जाएं UPI Scam का शिकार!
लॉक चैट्स फोल्डर
नए व्हाट्सएप अपडेट के साथ, अब आप लॉक किए गए चैट फोल्डर को लिस्ट से हाईड भी कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि केवल आप ही सर्च बार में सीक्रेट कोड एंटर करके अपनी लॉक की गई चैट तक पहुंच सकते हैं।
वीडियो में देखें Hidden WhatsApp Features
लास्ट सीन फीचर
क्या आपको भी लोग आकर बोलते हैं कि रात 12 बजे तक ऑनलाइन रह कर क्या कर रहे थे? अब आप एक सेटिंग को ऑन करके इससे छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए प्राइवेसी सेटिंग्स में जाएं। यहां Last Seen फीचर को डिसएबल करें। इस तरह, कोई भी आपकी एक्टिविटी स्टेटस को ट्रैक नहीं कर पाएगा।
इस वीडियो में देखें WhatsApp के Features
हिडन चैट्स आर्काइव
क्या आप अपनी हाईड चैट देखना चाहते हैं? तो बस आर्काइव फोल्डर ओपन करें। यह फ़ोल्डर आपको अपने चैट मेनू के टॉप पर मिलेगा। आर्काइव बटन पर क्लिक करके आप व्हाट्सएप पर अपनी हाईड हुई चैट्स को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
12 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines