WhatsApp अपने यूजर्स के ग्रुप चैट के एक्सपीरियंस के अनुभव को आसान बनाने के लिए नए बदलाव कर रहा है. कंपनी ने ग्रुप्स के लिए चार नए फीचर्स और अपडेट का ऐलान कियाहै. इनकी मदद से नए मेंबर्स के लिए पुरानी बातचीत को समझना आसान होगा, वहीं पुराने यूजर्स जरूरी मैसेज जल्दी ढूंढ सकेंगे. इसके अलावा, अब ग्रुप में जरूरी मैसेज को लंबे समय तक पिन रखने और सिर्फ चुनिंदा ग्रुप के साथ स्टेटस शेयर करने का ऑप्शन भी मिलेगा. हाल ही में WhatsApp ने Guest Calls फीचर भी पेश किया था, जिससे बिना अकाउंट वाले लोगों को भी कॉल में शामिल किया जा सकता है. जानते हैं इन फीचर्स की डिटेल.
WhatsApp लाया ये 4 नए फीचर्स
मैसेज को हमेशा के लिए कर सकेंगे पिन
WhatsApp के नए अपडेट में ग्रुप चैट के जरूरी मैसेज को बिना किसी समय सीमा के पिन करने का ऑप्शन मिलेगा. अभी किसी मैसेज को 24 घंटे, 7 दिन या 30 दिन के लिए पिन किया जा सकता है. एक ग्रुप में अधिकतम चार मैसेज पिन करने की सुविधा मिलती है. नए फीचर्स के बाद जरूरी जानकारी को लंबे समय तक चैट के ऊपर रखा जा सकेगा, ताकि मेंबर्स को उसे बार-बार ढूंढने की जरूरत न पड़े.
नए मेंबर्स को मिलेगी पुरानी चैट की जानकारी
ग्रुप में नया सदस्य जुड़ने के बाद उसे पहले की बातचीत समझने में अक्सर परेशानी होती है. अब WhatsApp इस समस्या को आसान करने जा रहा है. नए सदस्य के जुड़ने पर ग्रुप एडमिन या मैनेजर उसके नाम पर टैप करके हाल की बातचीत के मैसेज शेयर कर सकेंगे. कंपनी के मुताबिक, शेयर किए जाने वाले ये मैसेज भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे. इससे नए मेंबर्स को ग्रुप में पहले क्या बातचीत हुई है, इसकी जानकारी आसानी से मिल सकेगी.
अपने मेंशन वाले मैसेज तुरंत मिलेंगे
बड़े ग्रुप में रोजाना कई मैसेज आने के कारण किसी खास मेंशन को ढूंढना मुश्किल हो जाता है. WhatsApp अब इसके लिए मेंशन फिल्टर का ऑप्शन दे रहा है. इसे चुनने के बाद यूजर्स उन मैसेज को अलग से देख सकेंगे. जिनमें उन्हें टैग या मेंशन किया गया है. इससे जरूरी मैसेज पर नजर रखना पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा.
अब ग्रुप में भी शेयर कर सकेंगे स्टेटस
WhatsApp अब यूजर्स को किसी खास ग्रुप के साथ अलग से स्टेटस शेयर करने की सुविधा भी दे रहा है. इस स्टेटस को सिर्फ चुने गए ग्रुप के सदस्य ही देख पाएंगे. यह स्टेटस 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएगा. ग्रुप के सदस्य इस पर रिएक्शन भी दे सकेंगे और अपना स्टेटस भी शेयर कर पाएंगे. इस फीचर से हर कॉन्टैक्ट के साथ स्टेटस शेयर करने के बजाय सिर्फ जरूरी ग्रुप के लोगों तक अपडेट पहुंचाना आसान होगा.
ये भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स की मौज! Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक, डिलीट करने की नहीं पड़ेगी जरूरत
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
23 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
3 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines