WhatsApp का इस्तेमाल लगभग सभी एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन यूजर्स करते हैं। इस पर यूजर्स की संख्या भी समय के साथ बढ़ती जा रही है। अधिक से अधिक लोगों तक ऐप की पहुंच बनाने के लिए मेटा कंपनी इसमें बदलाव करती है। सिर्फ इतना ही नहीं वॉट्सऐप यूजर्स को नए फीचर्स भी मिलते हैं। चैटिंग करते समय ग्रुप और पर्सनल मैसेज के बीच अंतर कर पाना मुश्किल होता है। कई बार यूजर्स गलती से पर्सनल की जगल ग्रुप में मैसेज सेंड कर देते हैं। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी होती है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब चुटकियों में ग्रुप चैट्स ढूंढ सकेंगे। आइए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है WhatsApp का ग्रुप चैट फिल्टर फीचर
वॉट्सऐप कंपनी अब जल्दी ही ग्रुप चैट फिल्टर फीचर लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे पर्सनल और ग्रुप दोनों में अंतर करने में यूजर्स को आसानी होगी। सिर्फ इतना ही नहीं आप अपने अनुसार किसी भी ग्रुप चैट पर क्लिक कर लोगों से चैटिंग भी कर सकेंगे। आपको वॉट्सऐप ओपन करने के बाद ऊपर की तरफ लिस्ट देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: क्या है AJIO Scam? लाखों लोग हो रहे शिकार, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
वॉट्सऐप ग्रुप चैट फिल्टर ऐसे करें इस्तेमाल
इस फीचर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले ऐप को ओपन करें। इसके बाद ऊपर की तरफ All, Unread, contacts और Groups देखने को मिलेंगे। इनमें से किसी भी एक पर क्लिक करते ही नीचे चैट्स ढूंढ सकेंगे। इसके अलावा कॉल के लिए एक अलग सेक्शन पेश करने की योजना है।
ये फीचर्स भी हैं बेरद खास
आपको बताते चलें कि फिलहाल वॉट्सऐप ग्रुप चैट फिल्टर बीटा यूजर्स के लिए पेश किया गया है। कंपनी कई और खास फीचर्स पर भी काम कर रही है इनमें मल्टीपल अकाउंट फीचर, ईमेल लिंक और रिसेंट चैट हिस्ट्री शामिल है। इन फीचर्स की लॉन्चिंग के बाद इंस्टाग्राम की तरह वॉट्सऐप को भी मल्टीपल लॉगिन कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
2 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
5 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
6 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
7 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
9 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines