---विज्ञापन---

क्या है AJIO Scam? लाखों लोग हो रहे शिकार, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

AJIO Scam: स्कैम करने वाले लोग अलग – अलग तरीके से लोगों को शिकार बना रहे हैं। स्कैमर्स लगभग वही होते हैं, लेकिन ठगी करने का तरीका अलग होता है। रिलायंस कंपनी के नाम पर लोगों से बहुत ही तेजी से लाखों रुपये की वसूली की जा रही है। अगर आप भी जियो के ऐप्स […]

AJIO Scam: स्कैम करने वाले लोग अलग – अलग तरीके से लोगों को शिकार बना रहे हैं। स्कैमर्स लगभग वही होते हैं, लेकिन ठगी करने का तरीका अलग होता है। रिलायंस कंपनी के नाम पर लोगों से बहुत ही तेजी से लाखों रुपये की वसूली की जा रही है। अगर आप भी जियो के ऐप्स इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। आप भी स्कैम के शिकर हो सकते हैं। इससे बचने के लिए ठगी के बारे में पहले से पता होना जरूरी है। आइए रिलायंस जियो के नाम पर हो रही इस ठगी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

AJIO Scam क्या है?

AJIO जियो कंपनी की ओर से जारी एक शॉपिंग ऐप है। इससे घर बैठे ऑनलाइन कोई भी सामान खरीद सकते हैं। रिलायंस के इसी ऐप के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की वसूली की जा रही है। इस तरह के मामले को बढ़ता देख दिल्ली हाई कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यह भी कहा गया है कि स्कैम से जुड़े सभी अकाउंट्स को फ्रीज किया जाए। आदेश देने के बाद दिल्ली की साइबर सेल जांच में जुट गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ASK GITA: अब भगवद गीता से मिलेगा हर सवाल का जवाब, ऐसे करें इस्तेमाल

लोग ऐसे हो रहे लोग ठगी के शिकार

लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए स्कैमर्स पुराना तरीका अपना रहे हैं। कॉल और मैसेज कर वे लोगों से 5000 से 10 लाख रुपये तक जमा करवा रहे हैं। इसके बदले में स्कैम करने वाले लोगों को स्क्रैच कूपन, कार्ड, प्राइज मनी देने का वादा करते हैं। लोग ठगी के शिकर आसानी से कैसे हो जा रहे हैं यह भी एक बड़ा सवाल है। दरअसल स्कैमर खुद को कंपनी का कर्मचारी होने का दावा करते हैं।

---विज्ञापन---

कोलकाता में एक्टिव है ठगी करने वाले

AJIO के ट्रेडमार्क और लोगो के नाम पर होते ठगी को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। अभी तक शिकायत में कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है। ये लोग कोलकाता में बैठकर ठगी के इस गिरोह को चला रहे हैं।

First published on: Sep 12, 2023 09:16 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola