New Scam On WhatsApp: WhatsApp यूज करने वालों के लिए एक नया और बेहद खतरनाक साइबर स्कैम सामने आया है. इस बार ठग न तो OTP मांग रहे हैं और न ही पासवर्ड, फिर भी आपकी पूरी प्राइवेट चैट तक पहुंच बना सकते हैं. इस नए तरीके का नाम GhostPairing Scam है, जो खासतौर पर उन यूजर्स को निशाना बना रहा है, जो WhatsApp को एक से ज्यादा डिवाइस पर इस्तेमाल करते हैं. एक छोटी सी गलती आपकी निजी बातचीत को हैकर्स के सामने खोल सकती है.
WhatsApp GhostPairing स्कैम क्या है?
GhostPairing स्कैम में साइबर ठग यूजर्स को एक लिंक वाला मैसेज भेजते हैं. यह मैसेज आमतौर पर काफी साधारण और भरोसेमंद लगता है. कई बार इसमें फेसबुक फोटो या छोटा सा टेक्स्ट लिखा होता है, जैसे- देखो, मुझे आपकी फोटो मिली है. इस मैसेज के नीचे एक लिंक दिया होता है, जिस पर क्लिक करने के लिए यूजर को उकसाया जाता है.
लिंक पर क्लिक करते ही क्या होता है?
जैसे ही कोई यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है, हैकर्स बिना बताए अपना डिवाइस यूजर के WhatsApp अकाउंट से पेयर कर लेते हैं. इसके बाद स्कैमर्स रियल टाइम में आपकी पूरी चैट पढ़ सकते हैं. सबसे खतरनाक बात यह है कि इस पेयरिंग की कोई नोटिफिकेशन या चेतावनी यूजर को नहीं मिलती, जिससे उसे लंबे समय तक पता ही नहीं चलता कि उसकी चैट पर कोई नजर रख रहा है.
ये भी पढ़ें- Google पर कभी सर्च न करें ये 5 चीजें, वरना हो सकती है जेल
क्यों है यह स्कैम ज्यादा खतरनाक?
इस स्कैम में हैकर्स को न तो OTP की जरूरत होती है और न ही पासवर्ड की. यानी जो सुरक्षा फीचर्स आमतौर पर हमें सुरक्षित महसूस कराते हैं, वे यहां काम नहीं आते. सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, इस तरह का पहला मामला चेक रिपब्लिक में सामने आया था, लेकिन अब भारत समेत दुनिया के कई देशों में इसका खतरा बढ़ गया है.
इस तरह के साइबर अटैक से कैसे बचें?
अगर आप WhatsApp GhostPairing जैसे स्कैम से खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
- अनजान नंबर या व्यक्ति से आए किसी भी मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें.
- किसी मैसेज या अटैचमेंट को खोलने से पहले भेजने वाले की पहचान जरूर जांच लें.
- अपने WhatsApp अकाउंट में टू-स्टेप वेरिफिकेशन हमेशा ऑन रखें.
- WhatsApp और अपने स्मार्टफोन का सॉफ्टवेयर समय-समय पर अपडेट करते रहें और पुराने वर्जन का इस्तेमाल न करें.
- WhatsApp की सेटिंग में जाकर नियमित रूप से ‘Linked Devices’ सेक्शन चेक करते रहें, ताकि कोई अनजान डिवाइस जुड़ा हो तो तुरंत उसे हटा सकें.
अगर आप सतर्क रहते हैं और अनजान लिंक से दूरी बनाकर रखते हैं, तो इस खतरनाक स्कैम से खुद को बचा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Google लाया नया डिजिटल कार्ड, UPI से अब क्रेडिट पर भी पेमेंट, हमेशा रहेगा फ्री, जानें कैसे मिलेगा
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
5 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
6 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
23 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines