Google पर कभी सर्च न करें ये 5 चीजें, वरना हो सकती है जेल

What not to search on Google: आज के डिजिटल दौर में बिना सोचे-समझे गूगल पर कुछ भी सर्च करना भारी पड़ सकता है. कई ऐसी ऑनलाइन गतिविधियों है जिन पर साइबर एजेंसियां नजर रखती हैं और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. आपको बताते हैं कौन-सी ऐसी 5 चीजें है जिन्हें सर्च करने पर आपर मुसीबत में पड़ सकते हैं.

Google search

एक गलत सर्च और सीधे कानूनी मुसीबत. (Photo-Freepik)

What not to search on Google: आज के समय में गूगल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. कोई सवाल हो, कोई शक हो या फिर बस जिज्ञासा हम बिना सोचे समझे गूगल पर सर्च कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सर्च ऐसे भी होते हैं, जो आपको सीधे कानून के शिकंजे में ला सकते हैं? कई मामलों में सिर्फ गलत तरह की ऑनलाइन सर्च की वजह से पुलिस जांच शुरू हो जाती है. इसलिए जरूरी है जानना कि गूगल पर क्या सर्च करना खतरनाक हो सकता है.

विज्ञापन

आपकी हर ऑनलाइन गतिविधि पर रहती है नजर

विज्ञापन

आप जब भी गूगल पर कुछ सर्च करते हैं, तो वह पूरी तरह गुप्त नहीं रहता. आपकी IP एड्रेस, लोकेशन और सर्च हिस्ट्री जैसी जानकारियां सर्विस प्रोवाइडर्स के पास रिकॉर्ड होती हैं. जरूरत पड़ने पर कानून एजेंसियां कोर्ट के आदेश से यह डेटा हासिल कर सकती हैं. भारत में आईटी एक्ट और अन्य कानूनों के तहत डिजिटल सबूत के आधार पर कार्रवाई की जाती है.

हथियार और हिंसा से जुड़ी सर्च बन सकती है मुसीबत

विज्ञापन

अगर कोई व्यक्ति हथियार बनाने का तरीका, बम या जहर तैयार करने की जानकारी, किसी पर हमला करने या अपहरण से जुड़ी चीजें सर्च करता है, तो यह सीधे सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान खींच सकता है. आतंकवाद से जुड़े शब्द या संदिग्ध कीवर्ड भी बहुत संवेदनशील माने जाते हैं और ऐसे सर्च पर तुरंत शक हो सकता है.

चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा सर्च सबसे बड़ा अपराध

विज्ञापन

इंटरनेट पर चाइल्ड सेक्सुअल कंटेंट से जुड़ी कोई भी सर्च सबसे गंभीर अपराधों में गिनी जाती है. भारत में POCSO एक्ट और आईटी एक्ट के तहत इस तरह का कंटेंट देखना, डाउनलोड करना या सर्च करना पूरी तरह गैरकानूनी है. इसमें कई साल की जेल और भारी जुर्माने तक का प्रावधान है.

हैकिंग से जुड़ी जानकारी भी डाल सकती है खतरे में

विज्ञापन

किसी का अकाउंट हैक कैसे करें, वाई-फाई पासवर्ड तोड़ने का तरीका या हैकिंग टूल्स से जुड़ी सर्च साइबर क्राइम की कैटेगरी में आती है. आईटी एक्ट 2000 के तहत बिना अनुमति सिस्टम में घुसना अपराध है. इससे न सिर्फ कानूनी कार्रवाई हो सकती है, बल्कि आपका फोन या लैपटॉप भी वायरस और मालवेयर की चपेट में आ सकता है.

पायरेटेड मूवी और कंटेंट सर्च करना भी गलत

विज्ञापन

फ्री में नई फिल्म डाउनलोड करना या पायरेटेड वेबसाइट्स पर मूवी देखने से जुड़ी सर्च आम लगती है, लेकिन यह भी कानूनन अपराध है. पायरेसी के मामलों में जुर्माने के साथ जेल की सजा तक हो सकती है. सुरक्षित विकल्प के तौर पर हमेशा लीगल ओटीटी प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करना चाहिए.

ड्रग्स, अवैध हथियार और डार्क वेब से जुड़ी सर्च

विज्ञापन

ड्रग्स खरीदने या बनाने, अवैध हथियारों और डार्क वेब मार्केट से जुड़ी जानकारी सर्च करना भी गंभीर अपराध माना जाता है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और साइबर एजेंसियां ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखती हैं. बार-बार इस तरह की सर्च करने पर डिजिटल निगरानी शुरू हो सकती है.

सर्च करने से पहले सोचें

विज्ञापन

गूगल पर कुछ भी टाइप करना आसान है, लेकिन उसके नतीजे गंभीर हो सकते हैं. जिज्ञासा के चक्कर में की गई एक गलत सर्च भी आपको बड़ी कानूनी परेशानी में डाल सकती है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ