हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या आप जानते हैं WhatsApp के 10 धांसू फीचर्स? अगर नहीं तो अभी जान लें

विज्ञापन

Whatsapp Features: आज व्हाट्सएप के लगभग 3 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स मौजूद हैं। वहीं कंपनी भी लगातार अपने यूजर्स को जमाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में कंपनी ने यूजर एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए कई शानदार फीचर्स को पेश किया है। आप में से बहुत से लोग इनका यूज भी कर रहे होंगे। हालांकि जो लोग इसके बारे में अभी तक नहीं जानते उनके लिए हमने उन सभी फीचर्स की एक लिस्ट तैयार की है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि कंपनी ने इस साल अब तक कौन-कौन से फीचर्स पेश किए हैं।

वौइस् नोट

अगर आप भी टाइपिंग किए बिना अपने विचारों को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना चाहते हैं, तो बता दें कि व्हाट्सएप ने हाल ही में अपना नया वॉयस स्टेटस फीचर रोल आउट किया था। अब आप अपने स्टेटस पर साउंड रिकॉर्ड करके भी पोस्ट कर सकते हैं।

मैसेज को पिन करना

क्या आपको भी दिनभर बहुत सारे मैसेज आते हैं? तो आपको पता होगा इससे कई बार हम इम्पोर्टेन्ट चैट भी खो देते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए कंपनी ने हाल ही में अपना नया पिन चैट फीचर पेश किया था, जो आपको चैट तक आसान पहुंच के लिए लिस्ट के टॉप में तीन चैट तक पिन करने की सुविधा देता है। किसी चैट को पिन करने के लिए, बस उसे टैप करके रखें और फिर एंड्रॉइड पर पिन चैट पर टैप करें। iOS पर, आप बस चैट पर दाईं ओर स्वाइप करके भी ऐसा कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : Android यूजर्स GoldDigger से रहें सावधान! मैलवेयर कर रहा बैंक अकाउंट खाली; ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

एडिट मैसेज

हम सभी कभी-कभी मैसेज भेजते वक्त गलतियां कर देते हैं, खासकर जब हम व्हाट्सएप पर तेजी से टाइप कर रहे होते हैं। हो सकता है कि आपने कोई शब्द गलत लिखा हो, कुछ महत्वपूर्ण जोड़ना भूल गए हों, या गलती से गलत व्यक्ति को मैसेज भेज दिया हो। अब इसकी चिंता न करें, क्योंकि अब आप व्हाट्सएप मैसेज को नए एडिट मैसेज फीचर के जरिए एडिट भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कम्पैनियन मोड

अगर आप एक से ज्यादा फोन यूज करते हैं और आप उन दोनों पर व्हाट्सएप का उपयोग करना चाहते हैं, तो अब आप व्हाट्सएप के नए कम्पैनियन मोड के साथ ऐसा कर सकते हैं। यह सुविधा आपको अपने मौजूदा व्हाट्सएप अकाउंट को दूसरे फोन से लिंक करने की सुविधा  देती है।

चैट लॉक और हाई क्वालिटी फोटोज भेजना

प्राइवेसी को और भी बेहतर करते हुए कंपनी ने हाल ही में चैट लॉक फीचर को पेश किया था। अब आप अपनी किसी खास चैट को पासवर्ड से लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में हाई क्वालिटी फोटोज को भेजने के लिए भी एक ऑप्शन जोड़ दिया है। जिससे आप HD में किसी को भी फोटो शेयर कर सकते हैं।

विज्ञापन

अज्ञात कॉल को साइलेंट करना    

अगर आप व्हाट्सएप पर रैंडम कॉल से थक गए हैं, तो आपको यह नया फीचर पसंद आएगा। अब आप अपनी प्राइवेसी सेटिंग में बदलाव करके आने वाली कॉल को ब्लॉक या साइलेंट कर सकते हैं। इसे यूज करने के लिए, सेटिंग्स > प्राइवेसी > कॉल > unknown कॉल को साइलेंट करें। हालांकि अभी भी आपको अपने कॉल लॉग में अज्ञात नंबरों से मिस्ड कॉल दिखाई देंगे, लेकिन जब वे कॉल करेंगे तो आपका फोन रिंग नहीं करेगा।

व्हाट्सएप चैनल और नया इंटरफेस

व्हाट्सएप चैनल मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप में हाल ही में पेश किया गया है। यह आपको विभिन्न विषयों और क्षेत्रों पर अपने पसंदीदा सोशल मीडिया क्रिएटर्स, मशहूर हस्तियों और ग्रुप्स के पोस्ट और अपडेट देता है। वहीं व्हाट्सएप पिछले कुछ समय से अपने एंड्रॉइड ऐप के लिए एक नए डिजाइन का परीक्षण कर रहा है, जो अब पेश कर दिया गया है। लेकिन व्हाट्सएप ने अभी तक यूआई में बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन

स्क्रीन शेयर

कभी-कभी आपको अपने फोन पर किसी और को कुछ दिखाना होता है, ऐसे में स्क्रीन रिकॉर्ड करके भेजना काफी मुश्किल काम लग सकता है। अब इस समस्या को दूर करते हुए कंपनी ने हाल ही में स्क्रीन शेयर फीचर को रोल आउट किया है जिसका यूज करके आप कॉल के दौरान किसी से भी अपनी स्क्रीन शेयर कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola