GoldDigger Android Malware: क्या हो अगर आप एक सुबह उठें और आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली मिले। जी हां, ऐसा ही कुछ वियतनाम में हो रहा है। हाल ही में एक एंड्रॉइड मैलवेयर खोजा गया है जो तेजी से फैल रहा है। यह नया बग कई बैंकिंग ऐप्स से अवैध रूप से फंड निकालने की क्षमता रखता है। एक ब्लॉग पोस्ट में, साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ग्रुप-आईबी ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि ये एंड्रॉइड ट्रोजन अगस्त में सामने आया था। मैलवेयर वर्तमान में वियतनाम में फाइनेंसियल आर्गेनाइजेशन को टारगेट कर रहा है।

हालांकि भारतीय यूजर्स को इस मैलवेयर के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। बताया जा रहा है कि इस मैलवेयर का कोडनेम गोल्डडिगर (GoldDigger Malware) है। सिक्योरिटी रिसर्च कंपनी ने यह भी बताया कि उसने वियतनाम और उसके बाहर के यूजर्स को भी इसके बारे में सूचित किया है। इसके अलावा, साइबर सुरक्षा कंपनी ने अपना डेटा VNCERT (वियतनाम कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम) के साथ भी शेयर किया है।

ये ट्रोजन कैसे कर रहा है इफेक्ट?

ग्रुप-आईबी का दावा है कि यह गोल्डडिगर एंड्रॉइड ट्रोजन जून 2023 से एक्टिव हुआ था। मैलवेयर खुद को एक नकली एंड्रॉइड ऐप के रूप में पेश करता है। एंड्रॉइड बग का टारगेट बैंकिंग क्रेडेंशियल्स चुराना है। कई अन्य एंड्रॉइड ट्रोजन की तरह, मैलवेयर पर्सनल जानकारी निकालने, एसएमएस मैसेज को रोकने के लिए एक्सेसिबिलिटी सर्विस का दुरुपयोग करता है। खास बात यह है कि गोल्डडिगर में रिमोट एक्सेस भी है जो इसे और भी खतरनाक बना देता है।

रिसर्च में हुआ ये खुलासा

रिसर्च ने पाया गया है कि गोल्डडिगर ट्रोजन अपने विक्टिम्स पर हमला करने के लिए वियतनामी में नकली ऐप्स का यूज करता है। ट्रोजन में स्पेनिश और पारंपरिक चीनी भाषा का यूज किया गया है। इससे पता चलता है कि ये हमले संभावित रूप से वियतनाम से परे, स्पेनिश भाषी देशों और एपीएसी क्षेत्र के अन्य देशों तक अपनी पहुंच बढ़ा सकते हैं।

मैलवेयर से कैसे बचें?

  • हमेशा अपने कंप्यूटर और सॉफ़्टवेयर को अपडेट रखें।
  • कहीं भी लोग इन करने से पहले वेबसाइट को जरूर जांच लें
  • कुछ डाउनलोड करने या लिंक पर क्लिक करने से पहले कम से कम दो बार सोचें।
  • ईमेल अटैचमेंट्स और फोटोज खोलते समय खास ध्यान रखें।
  • सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने का मैसेज दिखाने वाले पॉप-अप विंडो पर भूल कर भी भरोसा न करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ