WhatsApp Language Change Process: दुनियाभर में प्रसिद्ध व्हाट्सएप्प अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग फीचर्स लेकर आता रहता है। इन्हीं में से एक फीचर ऐप पर भाषा बदलने का भी शामिल है। इसके जरिए अंग्रेजी के अलावा दूसरी भाषाओं में भी चैट की जा सकती है। इस फीचर्स से आप अपनी मनपसंद भाषा में किसी से भी चैट कर सकते हैं।
हालांकि, WhatsApp पर डिफॉल्ट लैंग्वेज (WhatsApp Default Language) को चेंज करने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलों करना होगा। इन स्टेप्स को अपनाने के बाद आप अपनी मनपसंद भाषा में चैट कर सकते हैं। आइए आपको व्हाट्सएप्प पर डिफॉल्ट लैंग्वेज बदलने का तरीका बताते हैं।
अभी पढ़ें – Amazon App Quiz: अमेजन पर इन पांच आसान सवालों का दें जवाब और जीते बंपर इनाम
iPhone पर करीब 40 और एंड्रॉयड पर 60 भाषाएं शामिल
व्हाट्सएप्प पर आईफोन यूजर्स और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अलग-अलग भाषाएं उपलब्ध हैं। आईफोन यूजर्स अंग्रेजी के अलावा करीब 40 भाषाएं बदल सकते हैं। वहीं, एंड्रॉयड यूजर्स के लिए करीब 60 भाषाओं को चेंज करने की सुविधा उपलब्ध हैं।
Android यूजर्स ऐसे बदलें WhatsApp Default Language
- सबसे पहले व्हाट्सएप्प ओपन करें।
- इसके बाद मेनू पर क्लिक करें।
- इसके बाद चैट्स ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां पर ऐप लैंग्वेज का ऑप्शन होगा।
- यहां से आप अपनी मनपंसद भाषा को सिलेक्ट कर सकते हैं।
- इसके बाद चुने गए भाषा के साथ व्हाट्सएप्प का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
अभी पढ़ें – WhatsApp Companion Mode: अब टैबलेट पर भी चालू होगा व्हाट्सएप्प, जानिए कैसे?
iPhone यूजर्स ऐसे बदलें WhatsApp Language
- iPhone यूजर्स के लिए व्हाट्सएप्प पर भाषा बदलने का प्रोसेस अलग है।
- इसके लिए आपको ऐप की सेटिंग नहीं बल्कि फोन की सेटिंग में जाना होगा।
- अपने आईफोन की जनरल भाषा को बदलना होगा।
- इसके लिए फोन की सेटिंग ओपन करें।
- इसके बाद जनरल ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- अब लैंग्वेज एंड रीजन ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद आपके फोन के साथ व्हाट्सएप्प पर भी भाषा बदल जाएगी।
व्हाट्सएप्प पर कुल 11 भारतीय भाषाएं
एक रिपोर्ट की मानें तो व्हाट्सएप्प पर कुल 11 भारतीय भाषाएं उपलब्ध हैं। अंग्रेजी के अलावा व्हाट्सएप्प पर हिन्दी, गुजराती, तमिल, पंजाबी, तेलुगु, उर्दू, हिन्दी, बांग्ला, कन्नड़ और मलयालम भाषाएं शामिल हैं। आप इनमें से किसी भी भाषा का चयन कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
19 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
20 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
22 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines