WhatsApp Companion Mode: सोशल मीडिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर लेकर आता रहता है। इसके जरिए यूजर्स को एक नया एक्सपीरिएंस भी मिलता है। पिछले कुछ दिनों से यूजर्स परेशान थे कि उनका WhatsApp मल्टी-डिवाइस को सपोर्ट नहीं कर रहा है।

विज्ञापन

ऐसे में यूजर्स के लिए अपने व्हाट्सएप्प को टैबलेट से जोड़ने (How to open WhatsApp in Tablet) में समस्या आ रही थी। वहीं, अब प्लेटफॉर्म पर नया फीचर जारी किया गया है जिससे व्हाट्सएप्प को दूसरे टैबलेट के साथ जोड़ा जा सकेगा। हालांकि, इस तरह का फीचर पहले ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

नेटवर्क ना होने पर भी करेगा काम

पहले बिना नेटवर्क के यूजर्स ऐप के मैसेज को डेस्कटॉप या लैपटॉप पर एक्सेस नहीं कर सकते थे, लेकिन अब मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर की मदद से नेटवर्क न होने पर भी वेब पर व्हाट्सएप्प को एक्सेस कर सकते है। इसे अब टैबलेट पर भी जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

व्हाट्सएप्प पर आया नया बीटा फीचर

WABetaInfo के अनुसार WhatsApp को टैबलेट डिवाइस से जोड़ने के लिए नया बीटा फीचर जारी किया जाएगा। इस बीटा फीचर का नाम Companion Mode है, जिसकी अभी टेस्टींग जारी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्या है Companion Mode फीचर?

  • कम्पैनियन मोड एक से ज्यादा डिवाइस की चैट हिस्ट्री को सिंक्रनाइज़ करने की सुविधा देगा।
  • कम्पैनियन मोड एक मल्टी डिवाइस फीचर का एक्सटेंशन है।
  • इसके जरिए यूजर्स एंड्रॉयड टैबलेट को प्रोइमरी समेत अन्य अकाउंट से कनेक्ट कर सकेंगे।
  • लेटेस्ट WhatsApp Beta वर्जन में ये फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

अभी पढ़ें – Happy Daughters Day 2022: अपनी बिटिया को दें ये प्यारे-प्यारे तोहफें, देखें लिस्ट

विज्ञापन

कम्पैनियन मोड कैसे करता है काम?

  • सबसे पहले WhatsApp को ओपन करें।
  • ऊपर दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करें।
  • अब लिंक डिवाइस पर क्लिक करें।
  • अपने टैबलेट पर WhatsApp Web ओपन करें।
  • फोन से QR कोड को स्कैन करें।
  • इस तरह से टैबलेट पर WhatsApp अकाउंट कनेक्ट हो सकेगा।

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ