अब अपनी मनपसंद भाषा में करें WhatsApp पर चैट, जानिए क्या है तरीका
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp Language Change Process: दुनियाभर में प्रसिद्ध व्हाट्सएप्प अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग फीचर्स लेकर आता रहता है। इन्हीं में से एक फीचर ऐप पर भाषा बदलने का भी शामिल है। इसके जरिए अंग्रेजी के अलावा दूसरी भाषाओं में भी चैट की जा सकती है। इस फीचर्स से आप अपनी मनपसंद भाषा में किसी से भी चैट कर सकते हैं।
हालांकि, WhatsApp पर डिफॉल्ट लैंग्वेज (WhatsApp Default Language) को चेंज करने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलों करना होगा। इन स्टेप्स को अपनाने के बाद आप अपनी मनपसंद भाषा में चैट कर सकते हैं। आइए आपको व्हाट्सएप्प पर डिफॉल्ट लैंग्वेज बदलने का तरीका बताते हैं।
व्हाट्सएप्प पर आईफोन यूजर्स और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अलग-अलग भाषाएं उपलब्ध हैं। आईफोन यूजर्स अंग्रेजी के अलावा करीब 40 भाषाएं बदल सकते हैं। वहीं, एंड्रॉयड यूजर्स के लिए करीब 60 भाषाओं को चेंज करने की सुविधा उपलब्ध हैं।
अभी पढ़ें – WhatsApp Companion Mode: अब टैबलेट पर भी चालू होगा व्हाट्सएप्प, जानिए कैसे?
एक रिपोर्ट की मानें तो व्हाट्सएप्प पर कुल 11 भारतीय भाषाएं उपलब्ध हैं। अंग्रेजी के अलावा व्हाट्सएप्प पर हिन्दी, गुजराती, तमिल, पंजाबी, तेलुगु, उर्दू, हिन्दी, बांग्ला, कन्नड़ और मलयालम भाषाएं शामिल हैं। आप इनमें से किसी भी भाषा का चयन कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: