WhatsApp Chat Lock Enable Process: दुनिया भर में व्हाट्सएप एक लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। इसका इस्तेमाल लाखों-करोड़ों लोग करते हैं। भारत में भी व्हाट्सएप के यूजर्स की कमी नहीं है। पिछले साल की तुलना में इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की बढ़ोतरी होती ही जा रही है। इसका कहीं न कहीं कारण प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध फीचर्स हैं। दरअसल, व्हाट्सएप की ओर से अपने यूजर्स की प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए एक के बाद एक बेहतरीन फीचर्स पेश किए जाते हैं। इस साल भी कंपनी ने कई फीचर्स को रोलआउट किया है, जिनमें से एक खास फीचर चैट लॉक है।
जी हां, अपने नाम की तरह चैट लॉक फीचर का काम भी यूजर्स की चैट को लॉक करना है जो आपके लिए किसी से भी प्राइवेट चैट करना आसान कर सकता है। अगर आप अपने दोस्त, रिश्तेदार या अन्य किसी व्यक्ति से व्हाट्सएप पर प्राइवेट चैट करना चाहते हैं तो चैट लॉक फीचर आपके बड़े काम आ सकता है।
WhatsApp Chat Lock Feature Availability
व्हाट्सएप का चैट लॉक फीचर Android और iPhone पर उपलब्ध है। इस फीचर को ऑन करके आप अपनी सबसे प्राइवेट चैट्स को पासवर्ड से सुरक्षित कर सकते हैं। मैसेज सेंड करने से लेकर पढ़ने तक के लिए आपको अपनी चैट लॉक को पासकोर्ड, फेस आईडी या फिंगरप्रिंट स्कैनर से अनलॉक करना होगा। बता दें कि वेब यूजर्स के लिए इस फीचर को भी शुरू नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें- Google Map कहीं सेव तो नहीं कर रहा आपकी पर्सनल जानकारी? ऐसे लगाएं मिनटों में पता और करें डिलीट
How to Lock Individual Chats on WhatsApp
- सबसे पहले अपने Android या iPhone में व्हाट्सएप को ओपन करें।
- इसके बाद उस चैट बॉक्स को खोलें जिससे आप प्राइवेट चैट करना चाहते हैं।
- चैट बॉक्स ओपन करने के बाद ऊपर नाम पर क्लिक करें।
- इसके बाद कई सारे ऑप्शन्स आपको लिस्ट में शो होंगे।
- इसमें Disappearing Messages के ठीक नीचे आपको Chat Lock ऑप्शन शो होगा।
- इस ऑप्शन को ऑन करने के बाद वो चैट लॉक हो जाएगी।
कैसे देख सकेंगे चैट लॉक के मैसेज
चैट लॉक करने के बाद वो चैट Locked Chats ऑप्शन में चली जाएगी। जब भी यूजर की तरफ से कोई मैसेज आएगा तो आपके पास Message unread का नोटिफिकेशन आएगा। इस पर क्लिक करके आप चैट को देख सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप में कई सारी चैट्स से पहले आपको Locked Chats शो हो जाएगा, जिसमें सारी लॉक हुईं चैट्स दिखेंगी।
अगर ये ऑप्शन शो न हो रहा हो तो आपको हल्का सा नीचे की ओर स्लाइड करना होगा, जिस तरह से ऊपर की ओर आर्काइव्ड (Archived Chats) शो होती है, उधर ही आपको लॉक्ड चैट्स दिख जाएगी, लेकिन फर्क इतना होगा कि इसे ओपन करने के लिए आपको पासकोड या फिंगरप्रिंट का यूज करना होगा। इस तरह से चैट शो हो जाएगी और आप किसी से भी व्हाट्सएप पर प्राइवेट चैट कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
7 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
11 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
13 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
14 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
14 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines