Google Map कहीं सेव तो नहीं कर रहा आपकी पर्सनल जानकारी? ऐसे लगाएं मिनटों में पता और करें डिलीट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Google Map Collect Personal Data: आजकल हैंकिंग और फ्रॉड के मामले काफी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने डेटा को सुरक्षित रखने के लिए सोच समझकर किसी भी ऐप्स या वेबसाइट का इस्तेमाल करें। थोड़ी सी भी लापरवाही करना आपके पर्सनल डेटा को चोरी करवा सकती है, जिससे आपके बैंक खाते से लेकर अन्य जानकारी को भी खतरा हो सकता है। बात करें अगर गूगल मैप्स की तो इस ऐप का इस्तेमाल पिछले कई सालों से काफी किया जा रहा है। किसी भी अनजान सड़क पर जाना हो या किसी लोकेशन का पता लगाना हो, इस ऐप का सहारा ज्यादातर लोग ले रहे हैं।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि गूगल मैप का इस्तेमाल करना आपके पर्सनल डेटा के लिए खतरा भी बन सकता है। जी हां, इस ऐप में यूजर्स का पता, फोन नंबर और अन्य तरह की जानकारी सेव होती है जो आपके लिए खतरा भी बन सकता है। अपने डेटा प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए आपको अपने गूगल मैप की सेटिंग्स में एक बार जरूर ये देख लेना चाहिए कि आपकी कौन सी जानकारी गूगल मैप्स पर सेव है। इसका पता करके आप अपनी जानकारी को सुरक्षित कर सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि गूगल मैप पर एक सेंसिटिव इंफॉर्मेशन ब्लर फीचर है, जिसके जरिए आप अपने पर्सनल डेटा को ब्लर कर सकते हैं। आप नीचे बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करके गूगल का सेंसिटिव इंफॉर्मेशन ब्लर ऑप्शन को चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sasta Data Recharge: सिर्फ 87 रुपये में आता है ये किफायती रिचार्ज प्लान, रोजाना 1GB डेटा के साथ मिलेगा बहुत कुछ
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: